फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   reform in 5g spectrum prices will take place auction to be held this year, says ravi shankar prasad

5जी स्पेक्ट्रम की कीमतों में होगा सुधार, इसी वित्त वर्ष में लगेगी बोलीः रवि शकंर प्रसाद

Mon, 14 Oct 2019 02:34 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 14 Oct 2019 02:34 PM IST
विज्ञापन
reform in 5g spectrum prices will take place auction to be held this year, says ravi shankar prasad

देश भर में 5जी सेवाओं की शुरुआत के लिए सरकार इसी साल बोलियां आमंत्रित करेगी। इसके अलावा स्पेक्ट्रम की कीमतों में कमी की जाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा कंपनियां इसके लिए बोली लगा सकें। दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में सोमवार को बोलते हुए कहा कि टेलिकॉम कंपनियों को स्पेक्ट्रम की कीमत काफी ज्यादा लग रही है। 

विज्ञापन

कीमतों पर हो रहा है विचार विमर्श

प्रसाद ने कहा कि हम टेलिकॉम कंपनियों की मांग पर विचार करते हुए कीमतों में कमी करने के लिए कार्य कर रहे हैं। इसके लिए पूरे स्पेक्ट्रम कीमतों पर नए सिरे से विचार विमर्श किया जा रहा है। रिलायंस जियो और भारती एयरटेल सहित अन्य कंपनियों ने भी 5जी स्पेक्ट्रम के रिजर्व प्राइस के बारे में सवाल उठाए थे। पहली बार देश में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी इस वित्त वर्ष में होने जा रही है। प्रसाद ने कहा कि सरकार इस नीलामी के लिए जल्द ही तारीखों का एलान करेगी। 

विज्ञापन

ब्रॉडबैंड फाइबर के लिए राज्य सरकार ले रही हैं पैसा

एयरटेल के राकेश भारती मित्तल ने कहा कि घरों में ब्रॉडबैंड फाइबर ले जाने के लिए भी राज्य सरकारें और नगर निगम एवं पालिकाएं कंपनियों से पैसा वसूल रही हैं, जो कि पूरी तरह से केंद्र सरकार की नीतियों के विपरीत है। इस पर प्रसाद ने कहा कि वो इस समस्या के निदान के लिए राज्य सरकारों से बात करेंगे। इसके लिए शहरी निकायों के मंत्रियों के साथ बैठक करने के अलावा वो खुद राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed