फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   reduction in current account deficit will strengthen the rupee against the dollar

CAD: 79 के स्तर पर पहुंच सकती है घरेलू मुद्रा, 2023-24 अंत तक कैड कम होने से रुपये में आएगी मजबूती

Wed, 05 Apr 2023 06:29 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 05 Apr 2023 06:29 AM IST
सार

2022-23 में यह औसतन 82 प्रति डॉलर के स्तर पर था। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में रुपये में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है क्योंकि वैश्विक वित्तीय स्थिरता को लेकर जोखिम बने हुए हैं। इसके बाजवूद घरेलू मुद्रा में मजबूती आएगी।

विज्ञापन
reduction in current account deficit will strengthen the rupee against the dollar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चालू खाते का घाटा (कैड) कम होने से डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत होगा। चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में यह 79 प्रति डॉलर के स्तर तक मजबूत हो सकता है। ब्रोकरेज फर्म यूबीएस सिक्योरिटीज की भारत में मुख्य अर्थशास्त्री तन्वी गुप्ता जैन ने कहा कि रुपया चालू वित्त वर्ष यानी 2023-24 के अंत तक मजबूत होकर 79 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच सकता है।
विज्ञापन


2022-23 में यह औसतन 82 प्रति डॉलर के स्तर पर था। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में रुपये में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है क्योंकि वैश्विक वित्तीय स्थिरता को लेकर जोखिम बने हुए हैं। इसके बाजवूद घरेलू मुद्रा में मजबूती आएगी। बीते वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में चालू खाते का घाटा कम होकर जीडीपी का 2.2 फीसदी या 18.2 अरब डॉलर रहा था। यूएसबी सिक्योरिटीज को उम्मीद है कि कैड चालू वित्त वर्ष में घटकर जीडीपी का 1.2 फीसदी रह जाएगा। हाल में खत्म हुए वित्त वर्ष में इसके 2 फीसदी रहने का अनुमान है। आरबीआई ने रुपये की गिरावट को थामने के लिए पिछले साल कुल 115 अरब डॉलर बेचे थे।  
विज्ञापन


वैगनआर, ऑल्टो के10 को दुर्घटना परीक्षण में मिली कम सुरक्षा रेटिंग
नई दिल्ली। वाहन सुरक्षा समूह ग्लोबल एनसीएपी ने मंगलवार को मारुति सुजुकी इंडिया के लोकप्रिय मॉडल वैगनआर व ऑल्टो के10 को दुर्घटना परीक्षण के बाद वयस्कों की सुरक्षा के लिए क्रमश: एक और दो स्टार सुरक्षा रेटिंग दी है। बच्चों की सुरक्षा के लिए ‘शून्य’ स्टार रेटिंग मिली है। ऑल्टो के10 ने सामने से दुर्घटना होने पर बालिग व्यक्ति की छाती से सिर तक चोट के मामले में मामूली से स्थिर प्रदर्शन किया। वैगनआर का प्रदर्शन भी कमजोर रहा। हालांकि, मारुति ने कहा, उसके वाहन भारत के दुर्घटना सुरक्षा नियमों को पूरा करते हैं। ये नियम यूरोपीय मानकों के अनुरूप हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रेडिट सुइस चेयरमैन ने शेयरधारकों से मांगी माफी
ज्यूरिख। क्रेडिट सुइस बैंक के चेयरमैन एक्सेल लेहमन ने संस्थान की विफलताओं के लिए मंगलवार को शेयरधारकों से माफी मांगी। कहा, बैंक के पास दो ही विकल्प बचे थे...सौदा कर लेते या दिवालिया हो जाते। उन्होंने कहा, बीते कुछ हफ्तों में हुए घटनाक्रमों से लोगों को जिस निराशा, गुस्से और तकलीफ का सामना करना पड़ा, उसे मैं महसूस कर सकता हूं।

निजी क्षेत्र की भागीदारी से बढ़ेगा निवेश
उद्योग मंडल एसोचैम ने मंगलवार को कहा कि बड़े पैमाने पर सार्वजनिक निवेश से पूंजी खर्च को गति नहीं दी जा सकती है। अर्थव्यवस्था में निवेश बढ़ाने के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी जरूरी है। एसोचैम के नए अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा, आने वाले दो-तीन साल में निजी निवेश में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है।


447 अरब डॉलर पहुंच सकता है वस्तु निर्यात
देश से 2022-23 में 447 अरब डॉलर के वस्तुओं का निर्यात हो सकता है। 2021-22 में यह आंकड़ा 422 अरब डॉलर रहा था। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि इस अवधि में सेवाओं का निर्यात 320 अरब डॉलर पर पहुंच सकता है। कुल निर्यात 765 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed