फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Reactions on changes in GST, Finance minister sitharaman and other leader know who said what updates

GST: वित्त मंत्री बोलीं- अब आसान होगा जीवन; उद्योग जगत के दिग्गज बोले- उपभोक्ता मांग व कारोबार को मिलेगी गति

Wed, 03 Sep 2025 11:57 PM IST
बशु जैन बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: बशु जैन Updated Wed, 03 Sep 2025 11:57 PM IST
सार

जीएसटी काउंसिल की बैठक में नई जीएसटी दरों को लेकर हुए फैसलों पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। उद्योग जगत के दिग्गजों ने कहा है कि इन सुधारों से उपभोक्ता मांग और कारोबार को गति मिलेगी। आइए जानते हैं जीएसटी में बदलावों पर किसने क्या कहा?

विज्ञापन
Reactions on changes in GST, Finance minister sitharaman and other leader know who said what updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock

विस्तार

जीएसटी काउंसिल की बैठक में नई जीएसटी दरों को लेकर हुए फैसलों को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई जीएसटी दरों को लेकर वित्त मंत्रालय की सराहना की। वहीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जीएसटी दरों में सुधार से जीवन आसान होगा। आइए जानते हैं जीएसटी में बदलावों पर किसने क्या कहा?
विज्ञापन


मजबूत होगी अर्थव्यवस्था: पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण के दौरान मैंने जीएसटी में अगली पीढ़ी के सुधार लाने के हमारे इरादे के बारे में बात की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य जीएसटी में अगली पीढ़ी के सुधार लाना है, जिससे आम लोगों का जीवन आसान हो और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत बने। 
विज्ञापन


नए सुधारों से जीवन आसान होगा : सीतारमण
निर्मला सीतारमण ने कहा, यह सुधार केवल दरों को युक्तिसंगत बनाने के बारे में नहीं है बल्कि यह यह संरचनात्मक सुधारों पर भी आधारित है। इनसे जीवन आसान होगा और व्यवसायों को जीएसटी के साथ अपना संचालन करने में भी आसानी होगी। हमने शुल्क ढांचे की समस्याओं को ठीक किया, वर्गीकरण संबंधी मुद्दों को सुलझाया और यह सुनिश्चित किया कि जीएसटी में स्थिरता बनी रहे। हम मुआवजा, पंजीकरण को सरल बनाने, रिटर्न और रिफंड के मुद्दों पर भी ध्यान दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसटी 2.0 से उपभोक्ता मांग व कारोबार को मिलेगी गति: अंबानी
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने जीएसटी दरों में किए गए दूसरी पीढ़ी के सुधारों का स्वागत किया है। उन्होंने ऐतिहासिक जीएसटी सुधारों को भारतीयों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिवाली उपहार बताते हुए कहा, जीएसटी में सुधार उपभोक्ताओं के लिए उत्पादों और सेवाओं को किफायती बनाने, व्यापार परिचालन की जटिलता को कम करने, महंगाई घटाने और खुदरा क्षेत्र में उपभोग वृद्धि को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रगतिशील कदम है। अंबानी ने कहा, यह भारत की आर्थिक वृद्धि को रफ्तार देगा। वहीं, रिलायंस रिटेल, रिलायंस रिटेल वेंचर्स लि. की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, नई जीएसटी व्यवस्था हर घर में राहत पहुंचाएगी और उद्योग के लिए अनुपालन को सरल बनाएगी।  इससे ग्राहकों और व्यवसायों दोनों को लाभ मिलेगा।

ग्राहकों को मिलेंगे सस्ते उत्पाद: एक्टिववियर के सीईओ निखिल अग्रवाल
जीएसटी में बदलावों पर निखिल ने कहा, उपभोग अर्थव्यवस्था के लिए ये उपाय सभी श्रेणियों में, विशेष रूप से खेल और एथलेटिक क्षेत्र में मांग को बढ़ावा देगा। हमारा उद्देश्य उपभोक्ताओं के लिए सस्ते मूल्य पर प्रीमियम फुटवियर उपलब्ध करा फैशन का लोकतंत्रीकरण करना रहा है।

पीएम मोदी अपने वादों पर अडिग: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने वादों पर अडिग हैं। जीएसटी दरों में कटौती और प्रक्रिया सुधारों का यह ऐतिहासिक फैसला गरीब और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देगा। साथ ही किसानों, एमएसएमई, महिलाओं और युवाओं को भी सहारा देगा। व्यवस्था को सरल बनाकर और आम नागरिकों पर बोझ कम करके, ये सुधार न केवल जीवनयापन में आसानी सुनिश्चित करेंगे, बल्कि विशेष रूप से छोटे व्यापारियों और उद्यमियों के लिए व्यापार करने में आसानी को भी बढ़ावा देंगे। भारत के लिए वास्तव में एक परिवर्तनकारी निर्णय। 

पीएम मोदी का ऐतिहासिक दिवाली उपहार: पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सभी के लिए ऐतिहासिक दिवाली उपहार। अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों की शुरुआत पर प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को हार्दिक बधाई। इन सुधारों को जीएसटी परिषद द्वारा केंद्र सरकार के जीएसटी दरों में कटौती और सुधारों के प्रस्तावों के अनुरूप विधिवत समर्थन प्राप्त है। इन व्यापक जीएसटी दरों के युक्तिकरण और प्रक्रिया सुधारों का उद्देश्य नागरिकों के जीवन को आसान बनाना, किसानों, एमएसएमई, मध्यम वर्ग, महिलाओं और युवाओं का समर्थन करना और साथ ही अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देना है। जीएसटी सुधारों से उपभोक्ताओं को लाभ होगा, व्यापार करने में आसानी होगी और छोटे व्यापारियों, उद्यमों और उद्योगों के लिए नए अवसर पैदा होंगे। यह विकासशील भारत के दृष्टिकोण को सुदृढ़ करेगा और सतत एवं समावेशी विकास की दिशा में भारत की यात्रा को आगे बढ़ाएगा।

व्यापार करने में होगी आसानी: रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में राहत लाने के लिए अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों की घोषणा की है। कई महत्वपूर्ण वस्तुओं पर कर की दरें कम होने से यह सुधार जीवन को आसान बनाएगा। व्यापार करने में आसानी को और मजबूत करेगा। छोटे व्यवसायों को सशक्त बनाएगा और आत्मनिर्भर भारत के तहत भारत की आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगा। मैं इस साहसिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देता हूं।

 
Trending Videos

जीएसटी सुधारों का स्वागत: चंद्रबाबू नायडू
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने ट्वीट किया कि हम दैनिक आवश्यक वस्तुओं, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और कृषि में संशोधित स्लैब के साथ जीएसटी सुधारों का स्वागत करते हैं। यह गरीब-समर्थक, विकास-उन्मुख निर्णय किसानों से लेकर व्यवसायों तक समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित करेगा। मैं इस परिवर्तनकारी कदम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई देता हूं। जैसा कि पीएम मोदी जी ने स्वतंत्रता दिवस पर घोषणा की थी, ये अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार हमारे कर ढांचे की एक रणनीतिक और नागरिक-केंद्रित उन्नति को चिह्नित करते हैं, जो प्रत्येक भारतीय के लिए जीवन की बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित करते हैं।

दरों में कटौती का स्वागत, सरकार ने आठ साल की देरी की: चिदंबरम
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद पी चिदंबरम ने कहा कि मौजूदा जीएसटी की दरों को शुरू में ही लागू नहीं किया जाना चाहिए था। विपक्ष वर्षों से इन मुद्दों पर बार-बार चेतावनी दे रहा था, लेकिन उनकी दलीलों को अनसुना कर दिया गया। जीएसटी को युक्तिसंगत बनाना और कई वस्तुओं और सेवाओं पर दरों में कमी स्वागत योग्य है, लेकिन आठ साल की देरी से किया गया है। यह अनुमान लगाना दिलचस्प होगा कि सरकार को ये बदलाव करने के लिए किसने प्रेरित किया: सुस्त विकास? बढ़ता घरेलू कर्ज? घटती घरेलू बचत? बिहार में चुनाव? ट्रम्प और उनके टैरिफ? ये सब?

दबाव के बाद लोगों को मिली जीत: टीएमसी
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने जीएसटी दर में कटौती को सरकार पर लगातार दबाव के बाद हासिल हुई आम लोगों की जीत करार दिया। पार्टी ने एनडीए सरकार पर सुनने में असमर्थ होने और घिरने पर ही कार्रवाई करने का आरोप लगाया। टीएमसी ने कहा कि यह जीत एक ऐसे उदासीन शासन से मिली है जो केवल दबाव में आने पर ही सुनता है। पहले दिन से ही ममता बनर्जी ने वित्त मंत्री को चेतावनी दी थी कि बीमा प्रीमियम पर कर लगाना क्रूर और जनविरोधी है। यह परिवारों को अपना भविष्य सुरक्षित करने से रोकेगा, जिससे वे संकट के समय आर्थिक रूप से बर्बाद हो जाएंगे। मोदी सरकार आखिरकार दबाव में झुक गई। यह वापसी साबित करती है कि भाजपा केवल तभी कार्रवाई करती है जब उसे घेरा जाता है। हम संसद में, सड़कों पर, जनता के बीच, ऐसे हर जन-विरोधी फैसले के खिलाफ लड़ते रहेंगे। 

आत्मनिर्भर भारत को मिली शक्ति: अश्विनी वैष्णव
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ऐतिहासिक नेक्स्ट-जेन जीएसटी सुधार। आने वाले त्योहारी सीजन के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का उपहार, लागत में कटौती, जीवन को आसान बनाना और आत्मनिर्भर भारत को शक्ति प्रदान करना।

परिवारों को मिलेगी मदद: नड्डा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि कम कर दरें जीवनयापन को आसान बनाएंगी और परिवारों को लागत प्रबंधन में मदद करेंगी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार ने चल रही वृद्धि और विकास का समर्थन करने के लिए नेक्स्ट-जेन जीएसटी सुधारों की घोषणा की है। कई आवश्यक उत्पादों पर कर की कम दरें जीवनयापन को आसान बनाएंगी। परिवारों को लागत प्रबंधन में मदद करेंगी और विभिन्न क्षेत्रों को राहत पहुंचाएंगी। यह सुधार देश भर में व्यापार करने में आसानी को मज़बूत करेगा और छोटे व्यवसायों को सशक्त बनाएगा। हमारे नागरिकों विशेषकर मध्यम वर्गीय परिवारों को लाभान्वित करने वाले इस दूरदर्शी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का मैं हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।

भारत की परिवर्तन यात्रा पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा: विदेश मंत्री
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जीएसटी में बदलाव को ऐतिहासिक उपलब्धि और भारत में चल रहे परिवर्तन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। एक्स पर पोस्ट में विदेश मंत्री ने कहा कि सरकार के इस फैसले से देश में जीवन और व्यापार में आसानी बढ़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वतंत्रता दिवस की घोषणा के अनुरूप नेक्स्टजेन जीएसटी को अपनाने के जीएसटी परिषद के फैसले का भारत में चल रही परिवर्तन यात्रा और जीवन और व्यापार में आसानी को बेहतर बनाने के सरकार के प्रयासों पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed