फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI to introduce offline e-rupee transactions soon: Das

RBI: 'ई-रुपी के उपयोकर्ताओं को मिलेगी ऑफलाइन भुगतान की सुविधा', आरबीआई का एलान- एईपीएस की सुरक्षा भी बढ़ेगी

Thu, 08 Feb 2024 03:08 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 08 Feb 2024 03:08 PM IST
सार

RBI: आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने दो महीने के अंतराल पर होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा करते हुए कहा कि सीबीडीसी-आर (खुदरा) में एक ऑफलाइन भुगतान की सुविधा पेश करने का प्रस्ताव है ताकि खराब या सीमित इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में लेनदेन को सक्षम बनाया जा सके।
 

विज्ञापन
RBI to introduce offline e-rupee transactions soon: Das
Reserve Bank of India - फोटो : PTI

विस्तार

डिजिटल रुपया के उपयोगकर्ता जल्द ही सीमित इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में भी लेनदेन कर सकेंगे। रिजर्व बैंक ने गुरुवार को बताया है कि केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (सीबीडीसी) पायलट परियोजना के तहत ऑफलाइन भुगतान की सुविधा देगी। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि प्रोग्रामेबिलिटी आधारित अतिरिक्त उपयोग के मामलों को पायलट प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन


आरबीआई ने दिसंबर 2022 में खुदरा सीबीडीसी का एक पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च किया और दिसंबर 2023 में एक दिन में 10 लाख लेनदेन करने का लक्ष्य हासिल किया। यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि अन्य भुगतान प्लेटफ़ॉर्म, विशेष रूप से बहुत लोकप्रिय यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI), पहले से ही आफलाइन भुगतान की सुविधाएं देते हैं।
विज्ञापन


दास ने दो महीने के अंतराल पर होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा करते हुए कहा, सीबीडीसी-आर (खुदरा) में एक ऑफलाइन भुगतान की सुविधा पेश करने का प्रस्ताव है ताकि खराब या सीमित इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में लेनदेन को सक्षम बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कई ऑफलाइन समाधान, जिनमें निकटता और गैर-निकटता आधारित सामाधान शामिल हैं, का परीक्षण पहाड़ी, ग्रामीण और शहरी स्थानों में किया जाएगा। प्रोग्रामेबिलिटी के मोर्चे पर, उन्होंने कहा कि वर्तमान में, सिस्टम पायलट बैंकों की ओर से प्रदान किए गए डिजिटल रुपी वॉलेट का उपयोग करके व्यक्ति से व्यक्ति (पी2पी) और व्यक्ति से व्यापारी (पी2एम) लेनदेन को सक्षम बनाता है।

उन्होंने कहा, "अब प्रोग्रामेबिलिटी और ऑफलाइन कार्यक्षमता का उपयोग करके इसके और अधिक उपयोगों को सक्षम करने का प्रस्ताव है।" इस बीच, दास ने आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (AePS) की सुरक्षा सुविधाओं को बढ़ाने के लिए RBI के इरादे की भी घोषणा की, इसका उपयोग 2023 में 37 करोड़ लोगों ने किया था। 


उन्होंने कहा, "डिजिटल सुरक्षा के लिए इस तरह की व्यवस्था के उपयोग को सुविधाजनक बनाने के लिए, डिजिटल भुगतान लेनदेन के प्रमाणीकरण के लिए सिद्धांत आधारित रूपरेखा को अपनाने का प्रस्ताव किया गया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed