{"_id":"66b2172464fa032f6a00ed3d","slug":"rbi-starts-deliberations-on-monetary-policy-amid-expectations-of-status-quo-on-interest-rate-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBI MPC: महंगाई बढ़ने व आर्थिक वृद्धि दर स्थिर रहने की चिंताओं के बीच एमपीसी की बैठक शुरू, फैसले का एलान आठ को","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
RBI MPC: महंगाई बढ़ने व आर्थिक वृद्धि दर स्थिर रहने की चिंताओं के बीच एमपीसी की बैठक शुरू, फैसले का एलान आठ को
Tue, 06 Aug 2024 05:59 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:59 PM IST
सार
RBI MPC: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के फैसले की घोषणा गुरुवार (08 अगस्त 2024) को की जाएगी। विशेषज्ञों ने कहा कि एमपीसी ब्याज दरों में कटौती से भी परहेज कर सकती है क्योंकि 6.5 प्रतिशत (रेपो दर) की बढ़ी ब्याज दर के बावजूद आर्थिक वृद्धि रफ्तार पकड़ रही है।
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिजर्व बैंक की ब्याज दर तय करने वाली समिति ने मुद्रास्फीति और आर्थिक वृद्धि के स्थिर रहने की चिंताओं और नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं होने की उम्मीदों के बीच तीन दिवसीय द्विमासिक बैठक शुरू की।
विज्ञापन
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के फैसले की घोषणा गुरुवार (08 अगस्त 2024) को की जाएगी। विशेषज्ञों ने कहा कि एमपीसी ब्याज दरों में कटौती से भी परहेज कर सकती है क्योंकि 6.5 प्रतिशत (रेपो दर) की बढ़ी ब्याज दर के बावजूद आर्थिक वृद्धि रफ्तार पकड़ रही है।
विज्ञापन
उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा मुद्रास्फीति जून में बढ़कर चार महीने के उच्चतम स्तर 5.08 प्रतिशत पर पहुंच गई। सरकार इस महीने के अंत में जुलाई के आंकड़े जारी करेगी।
विज्ञापन
एसबीआई की एक शोध रिपोर्ट में यह उम्मीद जताई गई है कि रिजर्व बैंक अपने मौद्रिक रुख को जारी रखेगा। रिपोर्ट के अनुसार, 'आरबीआई के मौजूदा मौद्रिक रुख पर कायम रहने की उम्मीद है क्योंकि खाद्य कीमतों में उतार-चढ़ाव आरबीआई के 4.5 फीसदी के अनुमान से अधिक रहा है। अगस्त और सितंबर में अधिक बारिश की संभावना का भी खाद्य कीमतों पर असर पड़ सकता है।
गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट के अनुसार एमपीसी आठ अगस्त को नीतिगत दर को 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रख सकती है।
फिच ने कहा, "हमें उम्मीद है कि रिजर्व बैंक एमपीसी आठ अगस्त को होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत रेपो दर को 6.50 प्रतिशत पर बरकरार रखेगी और इसके पक्ष में 4:2 का मत पड़ेगा। केंद्रीय बैंक मौद्रिक नीति के रुख को बरकरार रखेगी और वृद्धि को लेकर अपेक्षाकृत आशावादी रहेगी और चार प्रतिशत के मुद्रास्फीति लक्ष्य को लेकर प्रतिबद्धता दोहराएगी।"
केंद्रीय बैंक ने पिछली बार फरवरी 2023 में रेपो दर बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दी थी और तब से उसने अपनी पिछली सात द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षाओं में दर को समान स्तर पर रखा है।
रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति पर टिप्पणी करते हुए डीबीएस बैंक की कार्यकारी निदेशक व वरिष्ठ अर्थशास्त्री राधिका राव ने कहा कि मजबूत घरेलू वृद्धि-मुद्रास्फीति की स्थिति को देखते हुए रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति समिति सतर्क रुख कायम रख सकता है।