फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI says Foreign Exchange Reserves and Housing Price Index of India increased

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार और आवास मूल्य सूचकांक में हुई बढ़ोतरी: RBI

Wed, 01 Jul 2020 01:57 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 01 Jul 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
RBI says Foreign Exchange Reserves and Housing Price Index of India increased
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : Social Media

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मुताबिक देश के विदेशी मुद्रा भंडार में वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान 64.9 अरब डॉलर की बढोतरी हुई, जबकि इसमें वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान 11.7 अरब डॉलर की कमी हुई थी। 

विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि भंडार में हुई इस वृद्धि में मूल्यांकन प्रभाव समायोजित हैं। विज्ञप्ति में कहा गया कि भुगतान संतुलन के आधार पर (मूल्यांकन प्रभाव को छोड़कर) विदेशी मुद्रा भंडार में वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान 59.5 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई, जबकि वित्त वर्ष 2018-19 में इसमें 3.3 अरब डॉलर की गिरावट हुई थी।
विज्ञापन


चौथी तिमाही में बढ़ा आवास मूल्य सूचकांक
इसके अतिरिक्त रिजर्व बैंक ने जानकारी दी कि बीते वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में आवास मूल्य सूचकांक एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 3.9 प्रतिशत बढ़ा। हालांकि, इससे पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 0.2 प्रतिशत की गिरावट आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


10 शहरों के आंकड़ों पर आधारित है सूचकांक 
रिजर्व बैंक ने 2019-20 की चौथी तिमाही के लिए अपना तिमाही आवास मूल्य सूचकांक (एचपीआई) जारी किया है। एचपीआई की गणना 2010-11 के आधार वर्ष पर होती है। यह सूचकांक 10 प्रमुख शहरों अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ और मुंबई के आवास पंजीकरण प्राधिकरणों से मिले लेनदेन स्तर के आंकड़ों पर आधारित है। 


बयान में कहा गया है कि अखिल भारतीय एचपीआई तिमाही दर तिमाही आधार पर 0.2 प्रतिशत घट गया। इसकी मुख्य वजह दिल्ली, बंगलूरू, अहमदाबाद और जयपुर में घरों की कीमतों में गिरावट है। तिमाही आधार पर मुंबई में घरों के दाम सबसे अधिक बढ़े। हालांकि, सालाना आधार पर अखिल भारतीय एचपीआई चौथी तिमाही में 3.9 प्रतिशत बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed