फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI revises current account norms now Accounts can also be opened for customers who taking less than 5 crore credit

आरबीआई: चालू खाता के नियमों में केंद्रीय बैंक ने दी छूट, क्रेडिट लेने वाले ग्राहकों के भी खुल सकेंगे खाते 

Sat, 30 Oct 2021 11:50 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 30 Oct 2021 11:50 AM IST
सार

इससे पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ऐसे ग्राहकों के चालू खाते खोलने पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिन्होंने किसी दूसरे बैंक से ओवरड्राफ्ट सुविधा या कैश क्रेडिट सुविधा के तहत कर्ज लिया था। 
 

विज्ञापन
RBI revises current account norms now Accounts can also be opened for customers who taking less than 5 crore credit
आरबीआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने चालू खाते से संबंधित अपने नियमों में बदलाव किया है। इसको लेकर केंद्रीय बैंक की ओर से शुक्रवार को दिशानिर्देश जारी किए गए थे। नए नियम के तहत बैंक अब कैश क्रेडिट या ओवर ड्राफ्ट का लाभ उठाने वाले ग्राहकों का भी चालू खाता खोल सकते हें। बशर्ते उन्होंने पांच करोड़ रुपये से कम का कर्ज बैंक से लिया हो। 

विज्ञापन


आरबीआई की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह कदम इंडियन बैंक एसोसिएशन व अन्य हितधारकों के साथ हुई बैठक के बाद उठाया गया है। सेंट्रल बैंक ने अगस्त 2020 में  बैंकों द्वारा खोले गए चालू खातों  पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए थे। यह प्रतिबंध फंड के डायवर्जन को रोकने के लिए लागू किया गया था। इसके तहत उन ग्राहकों के करंट अकाउंट खोलने पर रोक लगा दी गई थी, जिन्होंने किसी दूसरे बैंक से लोन ले रखा था और उनके सभी लेन-देन कैश क्रेडिट या ओवरड्राफ्ट सुविधा वाले अकाउंट से हुए थे। 
विज्ञापन


पांच करोड़ से ऊपर पहुंचने पर देनी होगी सूचना 
भले ही आरबीआई ने पांच करोड़ से कम का कर्ज लेने वाले ग्राहकों को राहत दी हो, लेकिन एक शर्त भी लागू की गई है। इन ग्राहकों को बैंक को अंडरटेकिंग देनी होगी। इसके तहत जबभी उनके ऊपर बैंकिंग सिस्टम से लिए गए कर्ज की सीमा पांच करोड़ से ऊपर जाएगी, उन्हें बैंक को इसकी सूचना देनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed