फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI returns Jana SFB's universal bank application, shares fall nearly 3 pc

RBI: आरबीआई ने लौटाई जना एसएफबी की यूनिवर्सल बैंक अर्जी, शेयरों में आई करीब तीन प्रतिशत की गिरावट

Tue, 28 Oct 2025 11:52 AM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 28 Oct 2025 11:52 AM IST
सार

आरबीआई ने जना लघु वित्त बैंक की ओर से दिए गए यूनिवर्सल बैंक का आवेदन लौटाया दिया। हालांकि, आरबीआई ने आवेदन वापस करने के पीछे की सटीक वजहें साझा नहीं की हैं। इसके बाद बाद बैंक के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। मंगलवार सुबह करीब 09:57 बजे बीएसई पर जाना एसएफबी का शेयर 2.79% गिरकर ₹443.95 पर कारोबार कर रहा था।

विज्ञापन
RBI returns Jana SFB's universal bank application, shares fall nearly 3 pc
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक को यूनिवर्सल बैंक का दर्जा पाने की कोशिश में झटका लगा है। बैंक ने मंगलवार को बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने उसकी यूनिवर्सल बैंक लाइसेंस के लिए दी गई आवेदन वापस कर दी है।

विज्ञापन

यूनिवर्सल बैंक का दर्जा मिलने का मतलब

किसी बैंक को यूनिवर्सल बैंक का दर्जा मिलने का मतलब है कि वह अब एक ही छत के नीचे वाणिज्यिक और निवेश बैंकिंग सहित कई तरह की वित्तीय सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत है। इसका मतलब है कि यह ग्राहकों को जमा, ऋण, निवेश बैंकिंग, संपत्ति प्रबंधन और अन्य वित्तीय समाधानों सहित सभी वित्तीय जरूरतों के लिए एक ही स्थान पर समाधान प्रदान कर सकता है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Federal Reserve: साल के अंत तक बदल सकता है फेड का नेतृत्व, जेरोम पॉवेल की कुर्सी पर पांच दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन

आरबीआई ने आवेदन वापस करने का कारण स्पष्ट नहीं किया 

लघु वित्त बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ अजय कंवल के अनुसार, जून में दायर आवेदन को सोमवार देर शाम लौटाया गया है। हालांकि, आरबीआई ने आवेदन वापस करने के पीछे की सटीक वजहें साझा नहीं की हैं।

यह वापसी है, अस्वीकृति नहीं- कंवल

कंवल ने कहा कि हम जल्द ही समझेंगे कि जवाब के पीछे असल कारण क्या है और नियामक की उम्मीदों के मुताबिक सुधार करेंगे। हमें यह बात ध्यान रखना होगी कि यह वापसी है, अस्वीकृति नहीं। 

कंवल ने कहा कि वह इस सप्ताह के अंत में आरबीआई के शीर्ष अधिकारियों के साथ यूनिवर्सल बैंक आवेदन को वापस करने के सटीक कारणों पर चर्चा करेंगे, और बैंक द्वारा दोबारा आवेदन करने से पहले उन्हें ठीक कर लेंगे। हालांकि, उन्होंने नए आवेदन के लिए कोई समयसीमा नहीं बताई।

बैंक के संचलान पर इसका बड़ा असर नहीं पडे़गा 

उन्होंने आगे कहा है कि बैंक के वर्तमान संचालन पर इसका कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। उनके मुताबिक एसेट साइड पर देखा जाए तो जाना एसएफबी को वैसे भी लगभग वही सभी गतिविधियां करने की अनुमति है, जो यूनिवर्सल बैंक करते हैं। कंवल ने स्वीकार किया कि को-लेंडिंग की सुविधा नहीं होना एक सीमितता है, पर उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इसे बैंक अपने बिजनेस मॉडल पर किसी बड़ी बाधा के रूप में नहीं देखता।

फंडिंग कॉस्ट कम करने की योजना टली

कंवल के अनुसार, अगर यूनिवर्सल बैंक लाइसेंस मिल जाता, तो बैंक को लायबिलिटी साइड पर फायदा मिलता और फंड की लागत घटती। लेकिन अब इन योजनाओं को फिलहाल टालना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि हाल में बैंक की पैरेंट कंपनी स्ट्रक्चर में हुए बदलाव का यूनिवर्सल बैंक बनने की आकांक्षा से कोई संबंध नहीं था।

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक को मिली थी हरी झंडी

बता दें कि इस साल की शुरुआत में आरबीआई ने एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक को परिभाषित समयावधि के भीतर यूनिवर्सल बैंक बनने के लिए इन-प्रिंसिपल मंजूरी दी थी। जाना एसएफबी की अर्जी ने भी निवेशकों की उम्मीदें बढ़ाई थीं, जिससे इसके शेयर में तेजी देखी गई थी। 

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों में आई गिरावट 

आरबीआई की ओर से अर्जी वापस किए जाने के बाद बैंक के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। मंगलवार सुबह करीब 09:57 बजे बीएसई पर जाना एसएफबी का शेयर 2.79% गिरकर ₹443.95 पर कारोबार कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed