फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI Report Says Record Rs 28 lakh crore outstanding on real estate

RBI Report : रियल एस्टेट पर रिकॉर्ड 28 लाख करोड़ बकाया, वाणिज्यिक कार्यालयों की मांग अधिक

Mon, 04 Sep 2023 06:05 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 04 Sep 2023 06:05 AM IST
सार

आवासीय व वाणिज्यिक रियल एस्टेट क्षेत्र पर बैंकों का कुल कर्ज जुलाई में सालाना आधार पर 38 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 28 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया।

विज्ञापन
RBI Report Says Record Rs 28 lakh crore outstanding on real estate
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आवासीय व वाणिज्यिक रियल एस्टेट क्षेत्र पर बैंकों का कुल कर्ज जुलाई में सालाना आधार पर 38 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 28 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। कर्ज, मकानों की कुल बिक्री और प्रमुख शहरों में नई परियोजनाओं के आंकड़ों से स्पष्ट है कि रियल एस्टेट क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन


आरबीआई के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, रियल एस्टेट उद्योग पर कुल बैंक कर्ज में आवासीय क्षेत्र (प्राथमिकता श्रेणी सहित) की हिस्सेदारी 24.28 लाख करोड़ रुपये है। यह आंकड़ा जुलाई, 2022 की तुलना में 37.4 फीसदी अधिक है। वहीं, वाणिज्यिक रियल एस्टेट क्षेत्र में बकाया कर्ज सालाना आधार पर 38.1 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 4.07 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 
विज्ञापन


वाणिज्यिक कार्यालयों की मांग अधिक
केंद्रीय बैंक के ताजा आंकड़ों पर एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, वाणिज्यिक कार्यालय श्रेणी पिछले साल महामारी के दबाव से जूझ रहा था क्योंकि कंपनियां पूर्ण रूप से कार्यालय से काम, घर से काम या हाइब्रिड मॉडल के आसपास रणनीतियों पर विचार कर रहे थीं। स्थिति सामान्य होने के साथ कर्मचारी ऑफिस लौट आए और इस वर्ष अच्छी गुणवत्ता वाले वाणिज्यिक कार्यालयों की मांग अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल नई ऊंचाई पर पहुंचेगी बिक्री
पुरी ने बताया, इस साल मकानों की बिक्री नई ऊंचाई पर पहुंच जाएगी। 2022 में देश के सात प्रमुख शहरों में मकानों की बिक्री 2021 से 54 फीसदी अधिक रही थी। पिछले साल के मुकाबले जनवरी-जून, 2023 में 63 फीसदी अधिक मकान बिक चुके हैं।


बिक्री लक्ष्य पाने को दिए प्रोत्साहन पर कर सकेंगे आईटीसी का दावा
कंपनियां पहले से तय बिक्री लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रोत्साहन योजना के तहत अगर डीलरों के जरिये सोने के सिक्के व व्हाइट गुड्स का वितरण करती हैं तो उन पर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का दावा वैध है। ओरिएंट सीमेंट लि. के पूछने पर जीएसटी अग्रिम निर्णय प्राधिकरण (एएआर) की कर्नाटक पीठ ने आदेश में कहा, प्रोत्साहन योजना के तहत डीलर को व्हाइट गुड्स या सोने के सिक्के खरीदने के लिए किए भुगतान पर आईटीसी का लाभ उठा सकते हैं। 

एएआर की पीठ ने आदेश में कहा कि उपहार वह चीज है, जिसे बिना किसी शर्त के दिया जाता है। ऐसे में इसे उपहार के दायरे में नहीं रखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed