{"_id":"6172d50117b36960121fe957","slug":"rbi-remains-laser-focused-to-bring-back-inflation-to-4-pc-guv-das-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक्तिकांत दास बोले: मुद्रास्फीति को चार प्रतिशत पर वापस लाने के लिए आरबीआई प्रतिबद्ध","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
शक्तिकांत दास बोले: मुद्रास्फीति को चार प्रतिशत पर वापस लाने के लिए आरबीआई प्रतिबद्ध
Fri, 22 Oct 2021 08:43 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 22 Oct 2021 08:43 PM IST
सार
खुदरा मुद्रास्फीति मई और जून में छह प्रतिशत से ऊपर थी, जबकि यह सितंबर में घटकर 4.35 प्रतिशत पर आ गई।
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास
- फोटो : YouTube: @ Reserve Bank of India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने जोर देकर कहा कि केंद्रीय बैंक गैर-व्यवधानकारी तरीके से खुदरा मुद्रास्फीति को चार प्रतिशत के स्तर पर वापस लाने को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस महीने की शुरूआत में मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में नीतिगत दर बरकरार रखने के लिए मतदान करते हुए उन्होंने ये बात कही थी। आरबीआई द्वारा शुक्रवार को जारी मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के ब्योरे से यह जानकारी मिली।
विज्ञापन
सरकार ने आरबीआई को उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति को दो प्रतिशत घट-बढ़ के साथ चार प्रतिशत पर रखने का लक्ष्य दिया है। खुदरा मुद्रास्फीति मई और जून में छह प्रतिशत से ऊपर थी, जबकि यह सितंबर में घटकर 4.35 प्रतिशत पर आ गई।
विज्ञापन
6 से 8 अक्टूबर के दौरान हुई मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के ब्योरे के अनुसार, दास ने कहा कि अगस्त 2021 की बैठक में पैनल को लगातार दूसरे महीने सकल मुद्रास्फीति (हेडलाइन इनफ्लेशन) द्वारा संतोषजनक सीमा से अधिक रहने की चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
शक्तिकांत दास ने कहा कि अगर बेमौसम बारिश नहीं होती है तो रिकॉर्ड खरीफ उत्पादन, पर्याप्त खाद्य भंडार, आपूर्ति-पक्ष उपायों और अनुकूल आधार प्रभावों के चलते खाद्य मुद्रास्फीति में नरमी जारी रहेगी।