फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI not in favor of allowing cryptocurrencies, Governor Shaktikanta Das said big danger

RBI Opinion: क्रिप्टोकरेंसी को अनुमति देने के पक्ष में नहीं आरबीआई, गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया बड़ा खतरा

Thu, 11 Nov 2021 10:20 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 11 Nov 2021 10:20 AM IST
सार

RBI Opinion: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गर्वनर शक्तिकांत दास के अनुसार, क्रिप्टोकरेंसी से बहुत बड़ा खतरा है और इसे अनुमति नहीं मिलनी चाहिए। 

विज्ञापन
RBI not in favor of allowing cryptocurrencies, Governor Shaktikanta Das said big danger
RBI Monetary Policy 2021: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास - फोटो : ANI

विस्तार

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने क्रिप्टोकरेंसी को अनुमति न देने संबंधी अपनी बात को एक बार फिर से दोहराया है। उन्होंने कहा है कि यह केंद्रीय बैंकों के दायरे में नहीं आती है इसलिए इसे अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।

विज्ञापन


पहले भी आपत्ति जता चुके हैं शक्तिकांत दास
दुनियाभर में क्रिप्टोकरेंसी के प्रति लोगों का लगाव बढ़ रहा है। कई देशों में इसे मंजूरी दी गई हैं। मगर भारत में इसे लेकर कुछ अलग ही राय है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गर्वनर शक्तिकांत दास के अनुसार, क्रिप्टोकरेंसी से बहुत बड़ा खतरा है और इसे अनुमति नहीं मिलनी चाहिए। दास पहले भी अपनी इस राय को रख चुके हैं और अब बुधवार को फिर से उन्होंने अपने विचारों को दोहराया है।
विज्ञापन


कई मुद्दों पर व्यक्त की अपनी राय
आरबीआई गवर्नर दो दिवसीय बीएफएसआई सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। यहां पर बुधवार को उन्होंने अर्थव्यवस्था, महंगाई और क्रिप्टोकरेंसी जैसे मुद्दों पर अपनी राय रखी। इस दौरान संबोधित करते हुए आरबीआई गर्वनर की ओर से क्रिप्टोकरेंसी को लेकर यह आपत्ति जतायी गई। केंद्रीय बैंक के मुताबिक  क्रिप्टोकरेंसी वृहद आर्थिक और वित्तीय स्थिरता के लिए एक गंभीर खतरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय बैंकों के नियमन दायरे में नहीं क्रिप्टो
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि यह मुद्रा केंद्रीय बैंकों के नियमन के दायरे में नहीं आती है। ऐसे में किसी वित्तीय प्रणाली के लिए ये बड़ा जोखिम है। दास का यह बयान रिजर्व बैंक की आंतरिक समिति की क्रिप्टोकरेंसी पर रिपोर्ट आने से पहले आया है। यह रिपोर्ट अगले महीने आने की उम्मीद है। 


क्रिप्टो पर प्रतिबंध के सकुर्लर को सुप्रीम कोर्ट कर चुका रद्द 
मार्च 2020 की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट ने क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगाने वाले आरबीआई के सर्कुलर को रद्द कर दिया था। इसके बाद 5 फरवरी, 2021 में केंद्रीय बैंक ने केंद्रीय बैंक की डिजिटल मुद्रा के मॉडल का सुझाव देने के लिए एक आंतरिक पैनल का गठन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed