फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI NICB Relief Measure New India Co-operative Bank Limited withdrawal order know updates in hindi

RBI NICB Relief: न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के जमाकर्ता ₹25,000 तक निकाल सकेंगे, आरबीआई ने बताई तारीख और शर्त

Mon, 24 Feb 2025 07:43 PM IST
नविता स्वरूप बिजनेस डेस्क अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क अमर उजाला, मुंबई Published by: नविता स्वरूप Updated Mon, 24 Feb 2025 07:43 PM IST
सार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने  प्रशासक के साथ बातचीत करके बैंक की तरलता स्थिति की समीक्षा करने के बाद 27 फरवरी, 2025 से प्रति जमाकर्ता 25,000 रुपये (केवल पच्चीस हजार रुपये) तक की जमा निकासी की अनुमति देने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
RBI NICB Relief Measure New India Co-operative Bank Limited withdrawal order know updates in hindi
न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक से पैसे निकाल सकेंगे ग्राहक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते दिनों न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, मुंबई के निदेशक मंडल को 12 महीने के लिए भंग कर दिया गया। आरबीआई ने मुंबई स्थित न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पैसे निकालने, जमा करने, लोन देने और किसी प्रकार के लिए लेनदेन पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके अधिकांश ब्रांच मुंबई और ठाणे में हैं। तीन लाख से अधिक ग्राहकों वाले इस बैंक से जुड़ी परेशानी में तात्कालिक राहत मिलने के संकेत हैं। आरबीआई ने ग्राहकों को पैसे निकालने की सशर्त अनुमति दी है।
विज्ञापन


एक बार में अधिकतम कितने पैसे निकाल सकेंगे ग्राहक
दरअसल, सोमवार को मुंबई के न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के खाताधारकों के लिए एक अच्छी खबर सामाने आई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने  प्रशासक के साथ बातचीत करके बैंक की तरलता स्थिति की समीक्षा करने के बाद 27 फरवरी, 2025 से प्रति जमाकर्ता 25,000 रुपये (केवल पच्चीस हजार रुपये) तक की जमा निकासी की अनुमति देने का निर्णय लिया है। उपरोक्त छूट के साथ कुल जमाकर्ताओं में से 50 प्रतिशत से अधिक अपनी पूरी शेष राशि निकाल सकेंगे और शेष जमाकर्ता अपने जमा खातों से 25,000 रुपये तक निकाल सकेंगे।
विज्ञापन


प्रशासक के सलाहकारों की समिति का पुनर्गठन
जमाकर्ता इस निकासी के लिए बैंक की शाखा के साथ-साथ एटीएम चैनल का भी उपयोग कर सकते हैं, हालांकि, निकाली जा सकने वाली कुल राशि प्रति जमाकर्ता 25,000 रुपये या उनके खाते में उपलब्ध शेष राशि जो भी कम हो, होगी। समीक्षा के आधार पर रिजर्व बैंक ने 25 फरवरी, 2025 से प्रशासक के सलाहकारों की समिति (सीओए) का भी पुनर्गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed