{"_id":"6200e236ff606a449a47e582","slug":"rbi-may-increase-the-reverse-repo-rate-by-20-bps-outside-mpc-sbi-ecowrap-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"SBI Research Report: एमपीसी की बैठक में रिवर्स रेपो रेट पर बढ़ा फैसला संभव, 20 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि का अनुमान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
SBI Research Report: एमपीसी की बैठक में रिवर्स रेपो रेट पर बढ़ा फैसला संभव, 20 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि का अनुमान
Mon, 07 Feb 2022 02:43 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 07 Feb 2022 02:43 PM IST
सार
RBI May Increase Reverse Repo Rate: एसबीआई की इकोरैप रिपोर्ट में इकोनोमिक एडवाइजर डॉक्टर सौम्य कांत घोष ने कहा कि रिवर्स रेपो रेट को बढ़ाने का यह सही समय है, क्योंकि वर्तमान में रेपो रेट 4 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट 3.35 फीसदी है। अनुमान लगाया गया है कि आरबीआई इसमें 20 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी कर सकता है।
विज्ञापन
आरबीआई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की रिसर्च रिपोर्ट में संभावना जताई गई है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी (एमपीसी) की बैठक के दौरान रिवर्स रेपो रेट को लेकर बढ़ा फैसला ले सकता है। इसमें कहा गया कि इसमें 20 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी का अनुमान है।
विज्ञापन
रिवर्स रेपो रेट बढ़ाने का सही समय
एसबीआई की इकोरैप रिपोर्ट में इकोनोमिक एडवाइजर डॉक्टर सौम्य कांत घोष ने कहा कि रिवर्स रेपो रेट को बढ़ाने का यह सही समय है, क्योंकि वर्तमान में रेपो रेट 4 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट 3.35 फीसदी है। रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरी छमाही में बैंकों के लोन बांटने की रफ्तार तेज हुई है, हालांकि बैंकों में जमा यानी डिपॉजिट की रफ्तार नहीं बढ़ी है। क्रेडिट ग्रोथ का अनुपात अभी 140 है जो यह संकेत देता है कि रिजर्व बैंक को हर हाल में डिपॉजिट रेट्स बढ़ाने होंगे।
विज्ञापन
8 फरवरी से एमपीसी की बैठक
गौरतलब है कि रिजर्व बैंक मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक सोमवार को होने वाली थी, लेकिन स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के चलते 7 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के कारण यह बैठक 8 फरवरी से शुरू होगी। बैठक के परिणाम 10 फरवरी को सामने आएंगे। रिपोर्ट में घोष ने कहा कि रिवर्स रेपो रेट में बढ़ोतरी मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक से इतर लिया जा सकता है। बता दें कि आरबीआई एक्ट में लिखा है कि रिवर्स रेपो रेट लिक्विडिटी मैनेजमेंट टूल है, रिजर्व बैंक सुविधा अनुसार इसपर फैसला ले सकता है।
विज्ञापन