फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI Latest News Reserve Bank of India stops Paytm Payments Bank from onboarding new customers

बड़ा झटका: आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को नए ग्राहक जोड़ने से रोका, आईटी ऑडिट का भी दिया आदेश

Fri, 11 Mar 2022 06:09 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 11 Mar 2022 06:09 PM IST
सार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने डिजिटल भुगतान सेवा प्रदान करने वाली कंपनी पेटीएम को एक बड़ा झटका दिया है। दरअसल, आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर नए ग्राहकों को जोड़ने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही कंपनी के आईटी ऑडिट का आदेश भी दिया है। 

विज्ञापन
RBI Latest News Reserve Bank of India stops Paytm Payments Bank from onboarding new customers
पेटीएम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में डिजिटल पेमेंट सेवा प्रदान करने वाली दिग्गज कंपनी पेटीएम के दिन ठीक नहीं चल रहे हैं। शेयर बाजार में लिस्टिंग के बाद से इसके शेयरों के टूटने का सिलसिला जारी है, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उस पर भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कंपनी को एक और बड़ा झटका दिया है। दरअसल, आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर नए ग्राहकों को जोड़ने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


आईटी ऑडिट कराने का आदेश
केंद्रीय बैंक ने इसके साथ ही पेटीएम पेमेंट्स बैंक की आईटी ऑडिट कराने का आदेश भी दिया है। यहां आपको बता दें कि आईटी ऑडिट का मतलब ये होता है कि कंपनी का आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर यानी सॉफ्टवेयर कितने ग्राहकों का बोझ उठाने में सक्षम है, उसमें क्या गड़बड़ियां आ रही हैं और क्यों आ रही हैं, इन सबकी जांच की जाएगी। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर जारी बयान में कहा गया कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक को नए ग्राहक जोड़ने के लिए अब पहले आरबीआई की इजाजत लेनी होगी। इसमें कहा गया है कि केंद्रीय बैंक आईटी ऑडिट रिपोर्ट्स काने के बाद इसकी समीक्षा करेगा। समीक्षा के बाद ही बैंक को नए ग्राहकों को जोड़ने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन


पेटीएम के शेयरों में गिरावट
पेटीएम के शेयरों में गिरावट देखने को मिला है। वैसे आज यह गिरावट काफी कम है। आज पेटीएम में सिर्फ एक रुपए की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद पेटीएम के शेयर 774.80 रुपए पर आ गए हैं। इस साल पेटीएम के शेयरों में 42 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है। जबकि एक महीने में कंपनी के शेयरों में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed