फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI issues detailed instructions for outsourcing of IT services to banks and other NBFC

RBI: बैंकिंग आईटी सेवाओं की आउटसोर्सिंग पर केंद्रीय बैंक का निर्देश, ग्राहकों के प्रति जिम्मेदारियों पर जोर

Tue, 11 Apr 2023 07:14 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 11 Apr 2023 07:14 AM IST
सार

केंद्रीय बैंक ने सोमवार को जारी निर्देश में कहा, इन वित्तीय इकाइयों को सुनिश्चित करना होगा कि आईटी सेवाओं के परिचालन का जिम्मा किसी बाहरी एजेंसी को दिए जाने से उनके दायित्वों एवं ग्राहकों के प्रति जिम्मेदारियों में कोई कमी न आने पाए।

विज्ञापन
RBI issues detailed instructions for outsourcing of IT services to banks and other NBFC
RBI - फोटो : Social Media

विस्तार

आरबीआई ने बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों व अन्य विनियमित वित्तीय इकाइयों में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवाओं की आउटसोर्सिंग के लिए विस्तृत निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


केंद्रीय बैंक ने सोमवार को जारी निर्देश में कहा, इन वित्तीय इकाइयों को सुनिश्चित करना होगा कि आईटी सेवाओं के परिचालन का जिम्मा किसी बाहरी एजेंसी को दिए जाने से उनके दायित्वों एवं ग्राहकों के प्रति जिम्मेदारियों में कोई कमी न आने पाए। साथ ही उन पर केंद्रीय बैंक की प्रभावी निगरानी बने रहे। हालांकि, आरबीआई ने वित्तीय संस्थानों को इन निर्देशों के पालन के लिए पर्याप्त समय देते हुए कहा कि ये मानक एक अक्तूबर, 2023 से लागू होंगे। 
विज्ञापन


सेवा प्रदाता कंपनी को भी करना होगा पालन
केंद्रीय बैंक ने कहा, बैंक यह सुनिश्चित करें कि आउटसोर्सिंग पर काम कर रही कंपनी भी सेवाओं के संबंध में उसी ऊंचे मानक का पालन करे, जिस पर वह खुद चलता। इससे कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए कि सेवा प्रदाता कंपनी देश के भीतर है या बाहर।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनियों के शेयर बेचकर जुटाए 20,000 करोड़ : अदाणी समूह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 20,000 करोड़ रुपये (2.87 अरब डॉलर) वाले सवाल पर अदाणी समूह ने पहली बार जवाब दिया है। सोमवार को समूह ने कहा कि यह रकम उसने 2019 से अपनी विभिन्न कंपनियों में शेयरों की बिक्री कर जुटाई है। राहुल गांधी ने बार-बार यह आरोप लगाया है कि यह सभी रकम मुखौटा कंपनियों के हैं और उन्होंने निवेश किया है। समूह ने कहा कि आजकल भ्रामक धारणाओं को खेदजनक तरीके से राजनीतिक मुद्दा बना दिया गया है। समूह ने कहा, उपरोक्त रकम में से 2.55 अरब डॉलर कारोबार के विस्तार में लगाए गए हैं। 


 नौ साल में 300 गुना हुए स्टार्टअप्स : जितेंद्र सिंह
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को राष्ट्रीय नवाचार पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले नौ वर्षों में भारत में स्टार्टअप की संख्या 300 गुना बढ़ी है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय नवाचार पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2014 से पहले लगभग 350 स्टार्टअप थे। 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद 100 से अधिक यूनिकॉर्न के साथ इनकी संख्या 90,000 से अधिक हो गई। निजी सेक्टर के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र को खोलने से तीन वर्षों के भीतर 100 से अधिक स्टार्टअप सामने आए। इसी तरह, बायोटेक स्टार्टअप लगभग 50 से बढ़कर लगभग 6,000 हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed