{"_id":"621e030b8e9a903be164879f","slug":"rbi-imposes-penalty-on-3-cooperative-banks-know-here-the-big-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीआई की सख्ती: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की तीन सहकारी बैंकों पर ठोका जुर्माना, ये रही बड़ी वजह","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
आरबीआई की सख्ती: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की तीन सहकारी बैंकों पर ठोका जुर्माना, ये रही बड़ी वजह
Tue, 01 Mar 2022 04:57 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 01 Mar 2022 04:57 PM IST
सार
RBI Imposes Penalty On 3 Cooperative Banks: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को तीन सहकारी बैंकों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की है। इनमें से एक बैंक छत्तीसगढ़ की है, जबकि दो सरकारी बैंक मध्यप्रदेश की हैं। जुर्माने की ये कार्रवाई अनुपालन नियमों में कमियों को लेकर की गई है।
विज्ञापन
आरबीआई
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रिजर्व बैंक ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की तीन सहकारी बैंकों पर जुर्माना लगाया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, नियामकीय अनुपालन में कमियों के चलते ये बड़ी कार्रवाई की गई है। इन तीनों बैंकों पर केंद्रीय बैंक ने कुल 5.5 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है।
विज्ञापन
इन तीन बैंकों पर हुई कार्रवाई
जिन तीन बैंकों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है। उनके नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित, रायपुर, छत्तीसगढ़ के अलावा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, पन्ना और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, सतना शामिल है। सबसे ज्यादा जुर्माना छत्तीसगढ़ स्थित बैंक पर लगाया गया है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि अपने ग्राहक को जानें (केवाईसी) पर आरबीआई द्वारा जारी निर्देशों के उल्लंघन के अलावा अन्य अनुपानल कमियों के लिए नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित पर 4.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
ग्राहकों पर कोई असर नहीं
रिजर्व बैंक ने बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949, जमाकर्ता शिक्षा और जागरूकता कोष योजना, 2014 और केवाईसी के कुछ प्रावधानों के उल्लंघन के लिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, पन्ना पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इन्हीं कमियों को लेकर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, सतना पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। आरबीआई ने कहा कि ये कार्रवाई अनुपालन में कमियों पर आधारित है और इसका उद्देश्य बैंकों द्वारा अपने संबंधित ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेन-देन को प्रभावित करना नहीं है।
विज्ञापन