फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI Guv stresses on availability, affordability of grievance redressal mechanism in digital payments

RBI: गवर्नर ने डिजिटल भुगतान में शिकायत निवारण तंत्र की उपलब्धता व सामर्थ्य पर दिया जोर, कही ये बात

Sat, 18 Mar 2023 03:57 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 18 Mar 2023 03:57 PM IST
सार

RBI Governor: शक्तिकांत दास ने कहा कि पारंपरिक बैंक शाखा मॉडल एक भौतिक स्थान प्रदान करता है जहां ग्राहक अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं, डिजिटल भुगतान में ऐसा नहीं हो पा रहा है। यहां उपयोगकर्ताओं को कभी-कभी अपनी शिकायतों को दर्ज करने के लिए उचित मंच का पता लगाने में मुश्किल होती है।

विज्ञापन
RBI Guv stresses on availability, affordability of grievance redressal mechanism in digital payments
RBI Governor - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शनिवार को डिजिटल भुगतान में त्वरित शिकायत निवारण तंत्र की उपलब्धता और सामर्थ्य के महत्व पर जोर दिया। शनिवार को कोच्चि में भुगतान प्रणाली ऑपरेटरों (पीएसओ) सम्मेलन में बोलते हुए, गवर्नर ने कहा, "डिजिटल भुगतान में जनता का विश्वास सुनिश्चित करने के लिए त्वरित शिकायत निवारण तंत्र की उपलब्धता और सामर्थ्य अत्यंत महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन


शक्तिकांत दास ने कहा कि पारंपरिक बैंक शाखा मॉडल एक भौतिक स्थान प्रदान करता है जहां ग्राहक अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं, डिजिटल भुगतान में ऐसा नहीं हो पा रहा है। यहां उपयोगकर्ताओं को कभी-कभी अपनी शिकायतों को दर्ज करने के लिए उचित मंच का पता लगाने में मुश्किल होती है। उन्होंने कहा, "लोगों को अपनी शिकायतों को हल करने में जितना संघर्ष करना पड़ता है, उससे इस बात की संभावना बढ़ती है कि वे भविष्य में डिजिटल भुगतान का प्रयास करने से बचेंगे।
विज्ञापन


गवर्नर ने कहा कि पीएसओ की ओर से लेनदेन का त्वरित मिलान ग्राहकों की शिकायतों को दूर करने का एक आसान और त्वरित तरीका है। उन्होंने कहा कि शून्य से न्यूनतम मैनुअल हस्तक्षेप के साथ शिकायतों के नियम-आधारित समाधान का समर्थन करने के लिए नवीनतम तकनीकों का भी लाभ उठाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed