Shaktikanta Das: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास लगातार दूसरे साल शीर्ष सेंट्रल बैंकर चुने गए, पीएम ने की सराहना
Shaktikanta Das: शक्तिकांत दास को तीन केंद्रीय बैंक गवर्नरों की सूची में शीर्ष पर रखा गया है, जिन्हें ए+ रेटिंग दी गई है। ग्लोबल फाइनेंस पत्रिका के एक बयान के अनुसार, मुद्रास्फीति नियंत्रण, आर्थिक विकास लक्ष्यों, मुद्रा स्थिरता और ब्याज दर प्रबंधन में सफलता के लिए ए से एफ तक के पैमाने पर ग्रेड दिए जाते हैं।
विस्तार
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को अमेरिका स्थित ग्लोबल फाइनेंस पत्रिका की ओर से लगातार दूसरे वर्ष वैश्विक स्तर पर शीर्ष केंद्रीय बैंकर (सेंट्रल बैंकर) का दर्जा दिया गया। आरबीआई ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि लगातार दूसरे वर्ष, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास को ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड्स 2024 में 'ए+' रेटिंग दी गई है।"
Happy to announce that for the 2nd consecutive year, RBI Governor @DasShaktikanta
विज्ञापन
has been rated “A+”, in the Global Finance Central Banker Report Cards 2024.
Link to the report card: https://t.co/S69gz2HR0U@DasShaktikanta @RBI #RBIGovernor #RBIToday #ShaktikantaDas— ReserveBankOfIndia (@RBI) August 20, 2024
शक्तिकांत दास को तीन केंद्रीय बैंक गवर्नरों की सूची में शीर्ष पर रखा गया है, जिन्हें ए+ रेटिंग दी गई है। ग्लोबल फाइनेंस पत्रिका के एक बयान के अनुसार, मुद्रास्फीति नियंत्रण, आर्थिक विकास लक्ष्यों, मुद्रा स्थिरता और ब्याज दर प्रबंधन में सफलता के लिए ए से एफ तक के पैमाने पर ग्रेड दिए जाते हैं।
ग्रेड 'ए' उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है, जबकि 'एफ' पूरी तरह से विफलता के लिए दिया जाता है। डेनमार्क के क्रिश्चियन केटल थॉमसन, भारत के शक्तिकांत दास और स्विट्जरलैंड के थॉमस जॉर्डन को केंद्रीय बैंकरों की 'ए+' श्रेणी में स्थान दिया गया है।
ग्लोबल फाइनेंस का वार्षिक सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड उन बैंकर्स को सम्मानित करता हैं जिनकी रणनीतियों ने मौलिकता, रचनात्मकता और दृढ़ता के माध्यम से अपने साथियों को पीछे छोड़ दिया। इन बैकरों ने अपने प्रमुख हथियार उच्च ब्याज दरों का इस्तेमाल किया। इनके ठोस प्रयासों से की मदद से दुनिया भर के देशों में महंगाई दर में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई।
ग्लोबल फाइनेंस की ओर से 1994 से हर साल प्रकाशित सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड, यूरोपीय संघ, पूर्वी कैरिबियन सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ सेंट्रल अफ्रीकन स्टेट्स और सेंट्रल बैंक ऑफ वेस्ट अफ्रीकन स्टेट्स सहित लगभग 100 देशों, क्षेत्रों और जिलों के केंद्रीय बैंक गवर्नरों को ग्रेड दिया जाता है।
आरबीआई गवर्नर को शीर्ष वैश्विक रैंकिंग मिलने पर पीएम ने सराहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास को केंद्रीय बैंकरों की वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष रेटिंग हासिल करने पर बधाई दी। पीएम ने आरबीआई गवर्नर के नेतृत्व को मान्यता मिलने पर उनकी सराहना की। उन्होंने एक्स पर कहा, "आरबीआई गवर्नर श्री शक्तिकांत दास को इस उपलब्धि के लिए बधाई, और वह भी दूसरी बार। यह आरबीआई में उनके नेतृत्व और आर्थिक विकास और स्थिरता सुनिश्चित करने की दिशा में उनके काम को मिली मान्यता है।"
Congratulations to RBI Governor Shri @DasShaktikanta for this feat, and that too for the second time. This is a recognition of his leadership at the RBI and his work towards ensuring economic growth and stability. https://t.co/lzfogAQb15
— Narendra Modi (@narendramodi) August 21, 2024
दास को अमेरिका स्थित ग्लोबल फाइनेंस पत्रिका की ओर से लगातार दूसरे वर्ष वैश्विक स्तर पर शीर्ष केंद्रीय बैंकर के रूप में स्थान दिया गया है। दास को दो अन्य केंद्रीय बैंक गवर्नरों के साथ सूची में शीर्ष पर रखा गया है, जिन्हें ए+ रेटिंग दी गई है।