{"_id":"5fbf58233b8e5850b87a72f9","slug":"rbi-governor-shaktikanta-das-on-fedai-programme-said-that-indian-economy-recovery-had-been-stronger-than-expected","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय अर्थव्यवस्था ने की उम्मीद से अधिक जोरदार वापसी: RBI गवर्नर शक्तिकांत दास","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
भारतीय अर्थव्यवस्था ने की उम्मीद से अधिक जोरदार वापसी: RBI गवर्नर शक्तिकांत दास
Thu, 26 Nov 2020 12:54 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 26 Nov 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को फॉरेन एक्सचेंज डीलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FEDAI) के वार्षिक कार्यक्रम का वर्चुअल तरीके से संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने उम्मीद से अधिक जोरदार वापसी की है और त्योहारी सीजन के बाद मांग में स्थिरता पर नजर बनाए रखने की जरूरत।
विज्ञापन
आगे गवर्नर दास ने कहा कि आरबीआई वित्तीय बाजारों के कामकाज को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और हम किसी भी नकारात्मक जोखिम को कम करने के लिए काम करेंगे। पूंजी खाता परिवर्तनीयता को एक घटना के बजाए एक प्रक्रिया के रूप में देखने का नजरिया जारी रहेगा।
विज्ञापन
वृद्धि के लिए डाउनसाइड जोखिम बरकरार
शक्तिकांत दास ने कहा कि पूरी दुनिया के साथ भारत की वृद्धि में भी गिरावट आने का जोखिम बना हुआ है। मालूम हो कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था में 23.9 फीसद की गिरावट दर्ज की गई थी। आरबीआई ने अनुमान के अनुसार, वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 9.5 फीसदी की गिरावट रह सकती है। दास ने कहा कि वृद्धि आउटलुक बेहतर हुआ है, लेकिन यूरोप और भारत के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस महामारी के दोबारा फैलने की वजह से वृद्धि के लिए डाउनसाइड जोखिम बरकरार है।
विज्ञापन