फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI Governor said Indian economy is on right track, reduction in excise duty on petrol diesel is beneficial

Economy News: आरबीआई गवर्नर बोले- भारतीय अर्थव्यवस्था सही राह पर, पेट्रोल-डीजल को लेकर कही यह बड़ी बात

Tue, 16 Nov 2021 05:21 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 16 Nov 2021 05:21 PM IST
सार

RBI Governor said Indian economy: भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर शक्तिकांत दास ने मंगलवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था सही राह पर आगे बढ़ रही है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि भारत में महामारी के बाद के परिदृश्य में काफी तेज गति से आगे बढ़ने की क्षमता है।

विज्ञापन
RBI Governor said Indian economy is on right track, reduction in excise duty on petrol diesel is beneficial
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर शक्तिकांत दास ने मंगलवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था सही राह पर आगे बढ़ रही है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि भारत में महामारी के बाद के परिदृश्य में काफी तेज गति से आगे बढ़ने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन की वजह से मांग में जोरदार वापसी देखने को मिल रही है। 

विज्ञापन


ईंधन पर उत्पाद शुल्क में कटौती से फायदा 
आरबीआई गवर्नर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दिवाली से ऐन पहले पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती का जो निर्णय लिया वो निश्चित तौर पर सराहनीय है। केंद्र के निर्णय के बाद कई राज्य सरकारों द्वारा वैट में हालिया कटौती से पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन


इस निर्णय के बाद लोगों की क्रय शक्ति बढ़ रही है, जो बदले में अतिरिक्त खपत के लिए जगह बनाएगी। उन्होंने कहा कि कंपनियों को अनुकूल वित्तीय स्थितियों के बीच क्षमता का विस्तार करने और रोजगार व निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ रहा एनपीए, बैंक सुधारें पूंजी प्रबंधन : दास
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बढ़ते एनपीए को लेकर बैंकों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जून के मुकाबले सितंबर में सकल एनपीए में उछाल दिखा है, जिससे निपटने के लिए बैंकों को पूंजी प्रबंधन में तत्काल सुधार करना होगा। 

कोरोना महामारी के बाद मंगलवार को पहली बार किसी बैंकिंग कार्यक्रम में शामिल गवर्नर ने निवेश बढ़ाने का भी सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था ने रफ्तार पकड़ ली है और निवेश चक्र दोबारा शुरू हो गया है। बैंकों को भी पूंजी लगाने की तैयारी कर लेनी चाहिए। 

भारतीय बाजार अब महामारी के दबाव से पूरी तरह बाहर आ चुके हैं और निजी खपत में तेजी के साथ कारोबारी गतिविधियों ने भी गति पकड़ ली है। स्टार्टअप के क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा, जिसमें दुनियाभर की कंपनियां और देश लगातार निवेश कर रहे हैं। 

ईंधन-बिजली की खपत, परिवहन, माल ढुलाई, जीएसटी वसूली, निर्यात, उत्पादन, पीएमआई सहित लगभग सभी सूक्ष्म संकेतक अर्थव्यवस्था के तेज सुधारों की बानगी पेश कर रहे। लिहाजा चालू वित्तवर्ष में 9.5 फीसदी की विकास दर कतई मुश्किल नहीं है। इसके लिए बैंकिंग क्षेत्र को भी बड़ी भागीदारी निभानी होगी। 

7 साल में आया रिकॉर्ड एफडीआई, आगे भी उम्मीद : गोयल
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने दावा किया है कि मोदी सरकार के सात साल में देश को रिकॉर्ड प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) हासिल हुआ और आगे भी इसमें तेजी की उम्मीद है। उन्होंने कहा, सरकार के बड़े ढांचागत सुधारों और कारोबारी सुगमता बढ़ाने से विदेशी कंपनियां भारतीय बाजार में पैसे लगाने के लिए आकर्षित हो रही हैं। 


2021-22 में अप्रैल-जुलाई में 27 अरब डॉलर का एफडीआई मिला, जो पिछले साल से 62 फीसदी ज्यादा है। यूरोपीय संगठन, खाड़ी सहयोग परिषद, इजरायल, ऑस्ट्रेलिया और यूएई सहित कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत चल रही है। इससे देश के व्यापार में और उछाल आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed