फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI Bulletin inflation Food price pressure deter 4 pc target Consumer Price Index

Retail Inflation: आरबीआई के डिप्टी गवर्नर ने बताया- क्यों नहीं मिल रही महंगाई से निजात? दूसरे देशों पर भी बोले

Tue, 19 Mar 2024 05:22 PM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 19 Mar 2024 05:22 PM IST
सार

महंगाई से निजात न मिलने के मुद्दे पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के डिप्टी गवर्नर ने बयान जारी किया। ग्राहकों को राहत क्यों नहीं मिल रही है? इस सवाल पर शीर्ष पदाधिकारी ने कहा कि खाद्य पदार्थों की कीमतों का दबाव अधिक है। इस कारण ग्राहकों की जेब पर अधिक भार पड़ रहा है।

विज्ञापन
RBI Bulletin inflation Food price pressure deter 4 pc target Consumer Price Index
भारतीय रिजर्व बैंक (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति में दिसंबर से लगातार गिरावट देखी जा रही है, लेकिन ग्राहकों को राहत नहीं मिल रही है। रिजर्व बैंक के शीर्ष पदाधिकारी (डिप्टी गवर्नर) के मुताबिक मुद्रास्फीति के पिछले चार महीने में सबसे निचले स्तर पर होने के बावजूद खाद्य पदार्थों की कीमतों का दबाव बना हुआ है। रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर के मुताबिक खाद्य पदार्थों की ऊंची कीमतों के दबाव के कारण मुद्रास्फीति चार फीसदी के दायरे में नहीं आ रही है। यही कारण है कि ग्राहकों को अधिक कीमतें चुकानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


मुद्रास्फीति चार महीने से लगातार घट रही है, लेकिन राहत नहीं मिलने का कारण क्या?
मुद्रास्फीति में तेजी से कमी न आने से जुड़े सवाल पर मंगलवार को जारी मार्च बुलेटिन में रिजर्व बैंक के शीर्ष अधिकारी ने देश में 'अर्थव्यवस्था की स्थिति' पर तस्वीर साफ की। आरबीआई ने कहा कि खाद्य कीमतों का दबाव इतना अधिक है कि खुदरा मुद्रास्फीति तेजी से कम होकर आरबीआई की तरफ से तय चार फीसदी के दायरे में नहीं आ रही है। आरबीआई के डिप्टी गवर्नर माइकल देबब्रत पात्रा के मुताबिक भले ही मुख्य मुद्रास्फीति में व्यापक नरमी दिख रही है। मुद्रास्फीति चार महीने से लगातार घट रही है, लेकिन छोटे आयाम वाले खाद्य मूल्य दबाव (Short Amplitude Food Price Pressure) लगातार बने हुए हैं।
विज्ञापन


दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं पर क्या बोले RBI के डिप्टी गवर्नर
वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर देबब्रत पात्रा ने कहा कि दुनिया की कुछ सबसे लचीली अर्थव्यवस्थाओं में विकास दर धीमी हो रही है। आने वाले समय में गति और अधिक मंद पड़ने की आशंका है। इस बात के स्पष्ट संकेत भी मिल रहे हैं। पात्रा के मुताबिक संरचना से जुड़ी मांग और स्वस्थ कॉर्पोरेट और बैंक बैलेंस शीट भविष्य में विकास को गति देने वाली ताकतें बनेंगी। इस बुलेटिन के अंत में रिजर्व बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस बुलेटिन आलेख में व्यक्त विचार लेखकों के हैं। यह भारतीय रिजर्व बैंक के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed