फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Ration scam ED conducts raids at 10 different places in Bengal

Ration Scam: प्रवर्तन निदेशालय ने बंगाल में 10 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की, राशन घोटाले में कार्रवाई

Tue, 30 Jul 2024 11:56 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 30 Jul 2024 11:56 AM IST
सार

Ration Scam: ईडी ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में 10 स्थानों पर विभिन्न व्यापारियों और तृणमूल कांग्रेस के दो नेताओं के घरों, मिलों और कार्यालयों पर एक साथ छापेमारी की। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
Ration scam ED conducts raids at 10 different places in Bengal
प्रवर्तन निदेशालय (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

करोड़ों रुपये के राशन घोटाले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में 10 अलग-अलग स्थानों पर छापे मारे। इनमें राजारहाट, बारासात, बशीरहाट, भांगर और देगंगा इलाकों में व्यापारियों और दो तृणमूल नेताओं के आवास, मिलें और कार्यालय शामिल हैं। बंगाल के पूर्व वन व खाद्य मंत्री मलिक ज्योतिप्रिय मल्लिक के करीबी सहयोगी चावल मिल मालिक के आवास पर भी ईडी ने छापा मारा।

विज्ञापन


ईडी के एक अधिकारी ने कहा, घोटाले में चावल और आटा मिल मालिक के साथ अन्य व्यवसायी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल हैं। इसमें देगंगा में दो तृणमूल कांग्रेस नेताओं की मिलें शामिल हैं, उनकी तलाशी ली जा रही है। ईडी की टीम ने एक तृणमूल नेता के वाहनों की भी तलाशी ली। वे ज्योतिप्रिय मल्लिक के करीबी माने जाते हैं। मल्लिक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। बशीरहाट के संग्रामपुर में अन्य व्यवसायी के परिसर की भी तलाशी ली गई। वह सोना, कोयला और गाय तस्करी के मामलों में शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed