{"_id":"6160394e8ebc3ee3d854ef54","slug":"ratan-tata-tweets-welcome-back-air-india-after-winning-bid-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India: बोली जीतने के बाद रतन टाटा ने किया ट्वीट, कहा- फिर से स्वागत है एयर इंडिया","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Air India: बोली जीतने के बाद रतन टाटा ने किया ट्वीट, कहा- फिर से स्वागत है एयर इंडिया
Fri, 08 Oct 2021 05:57 PM IST
गौरव पाण्डेय
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 08 Oct 2021 05:57 PM IST
सार
प्रसिद्ध कारोबारी समूह टाटा संस ने आखिरकार एयर इंडिया की बोली जीत ली है। टाटा संस ने शुक्रवार को घाटे में चल रही सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के लिए बोली जीत ली। एयर इंडिया के लिए टाटा संस ने 18 हजार करोड़ की बोली लगाई थी। कंपनी के चेयरमैन रतन टाटा ने इसे एक महत्वपूर्ण क्षण बताया और एक ट्वीट करते हुए एयर इंडिया का फिर से स्वागत किया। इस ट्वीट में उन्होंने अपनी एक पुरानी तस्वीर भी साझा की जिसमें वह एयर इंडिया के एक विमान से उतर रहे हैं।
विज्ञापन
एयर इंडिया के विमान के साथ रतन टाटा की एक पुरानी तस्वीर
- फोटो : twitter.com/RNTata2000
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टाटा संस ने सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के लिए बोली जीत ली है। इसके साथ ही करीब 68 साल बाद टाटा संस ने एक बार फिर एयर इंडिया का नियंत्रण हासिल कर लिया है। केंद्र सरकार ने कहा कि टाटा संस ने सबसे अधिक बोली लगाई। दफ्तर और जमीन सरकार के पास ही रहेगी। वहीं, इसके बाद टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा ने एक बयान और एक तस्वीर ट्वीट कर एयर इंडिया की समूह में फिर से वापसी का स्वागत किया।
विज्ञापन
ट्वीट पर एक बयान जारी करते हुए उन्होंने लिखा, 'टाटा समूह का एयर इंडिया के लिए बोली जीतना अच्छी खबर है। हम यह स्वीकार करते हैं कि एयर इंडिया को फिर से खड़ा करने के लिए हमें बहुत मेहनत करनी होगी। लेकिन इसी के साथ-साथ विमानन क्षेत्र में टाटा समूह की मौजूदगी उसे बाजार में आगे बढ़ने का मजबूत अवसर देगी।' उन्होंने निजी क्षेत्र के लिए सरकार की हालिया नीतियों को धन्यवाद कहा।
विज्ञापन
रतन टाटा ने आगे लिखा, 'भावनात्मक रूप से कहूं तो जेआरडी टाटा के नेतृत्व में एयर इंडिया ने कभी दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित एयरलाइन का रुतबा हासिल किया था। टाटा के पास अब उसी छवि को दोबारा हासिल करने का मौका है। अगर वह आज हमारे बीच होते तो बेहद खुश होते। हमें सरकार का भी शुक्रिया अदा करने की जरूरत है, जो हाल ही में चुनिंदा उद्योगों को निजी क्षेत्रों के लिए खोलने की नीति लेकर आई है। वेलकम बैक एयर इंडिया।'
विज्ञापन
Welcome back, Air India 🛬🏠 pic.twitter.com/euIREDIzkV
— Ratan N. Tata (@RNTata2000) October 8, 2021