फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Ratan Tata’s Will: Who is the mystery man Mohini Mohan Dutta who may walk away with ₹500 crore?

Ratan Tata: रतन टाटा की वसीयत में चौंकाने वाला नाम? जमशेदपुर के इस शख्स को मिल सकती है 500 करोड़ की संपत्ति

Fri, 07 Feb 2025 12:06 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 07 Feb 2025 12:06 PM IST
सार

Ratan Tata Will: मोहिनी मोहन दत्ता जिनकी उम्र फिलहाल  80 साल से अधिक है पहली बार रतन टाटा से 1960 के दशक में मिले। उस समय 24 साल की उम्र में रतन टाटा ने टाटा स्टील में काम शुरू किया। उसी दौरान डीलर्स होस्टल में उनकी मुलाकात दत्ता से हुई। इस मुलाकात ने आने वाले वर्षों में दत्ता की जिंदगी पूरी तरह से बदल दी। आइए जानते हैं, उनके बारे में।

विज्ञापन
Ratan Tata’s Will: Who is the mystery man Mohini Mohan Dutta who may walk away with ₹500 crore?
रतन टाटा - फोटो : amarujala.com

विस्तार

टाटा समूह के दिग्गज दिवंगत रतन टाटा की वसीयत एक बार फिर सुर्खियों में है। उनके वसीयत में शामिल एक नाम ने टाटा परिवार के अलावे पूरे कारोबार जगत को चौंका दिया है। वह नाम है जमशेदपुर के एक करोबारी मोहिनी मोहन दत्ता का। मामले की जानकारी रखने वाले परिवार के लोगों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रतन टाटा ने अपनी वसीयत में करीब 500 करोड़ रुपये उनके नाम करने की बात कही है। कौन हैं मोहिनी मोहन दत्ता, रतन टाटा से उनका क्या नाता रहा, रतन टाटा की वसीयत में उनका नाम क्यों है, आइए जानते हैं हर सवाल का जवाब। 

विज्ञापन


विज्ञापन


मोहिनी मोहन दत्ता जिनकी उम्र फिलहाल  80 साल से अधिक है पहली बार रतन टाटा से 1960 के दशक में मिले। उस समय 24 साल की उम्र में रतन टाटा ने टाटा स्टील में काम शुरू किया था। उसी दौरान डीलर्स होस्टल में उनकी मुलाकात दत्ता से हुई। इस मुलाकात ने आने वाले वर्षों में दत्ता की जिंदगी पूरी तरह से बदल दी। अक्तूबर 2024 में रतन टाटा के निधन के बाद दत्ता ने उन्हें याद कर बताया, "हम पहली बार जमशेदपुर के डीलर्स हॉस्टल में मिले। तब रतन टाटा की उम्र महज 24 साल थी। उन्होंने मेरी मदद की और असल में मुझे तैयार किया।" शुरुआत दिनों की यह जान-पहचान रतन टाटा और मोहिनी मोहन दत्ता दोनों के लिए पूरे जीवनकाल के लिए सार्थक जुड़ाव में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दत्ता ने अपना करियर ताज ग्रुप के साथ शुरू किया और फिर उन्होंने अपना खुद का उद्यम, स्टैलियन ट्रैवल एजेंसी शुरू की। इसका 2013 में ताज ग्रुप ऑफ होटल्स के एक विभाग, ताज सर्विसेज के साथ विलय हो गया। उनके पास व्यवसाय में 80% हिस्सेदारी थी, जबकि शेष हिस्सा टाटा इंडस्ट्रीज के पास था। आगे चलकर एजेंसी का ताज के ट्रैवल डिवीजन के साथ विलय कर दिया गया, जिसका बाद में टाटा कैपिटल ने अधिग्रहण किया। बाद में इसे थॉमस कुक (इंडिया) को बेच दिया गया। अब टीसी ट्रैवल सर्विसेज़ के रूप में काम करते हुए, दत्ता निदेशक बने हुए हैं। उनके पास टाटा समूह की कंपनियों में भी शेयर हैं, जिनमें जल्द ही सूचीबद्ध होने वाली टाटा कैपिटल भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed