{"_id":"6224918a0964be2218253acb","slug":"ratan-tata-assistant-shantanu-naidu-shares-two-habbits-of-tata-sons-boss-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतन टाटा के 'यंग फ्रेंड': शांतनु नायडू ने बताईं दिग्गज कारोबारी की दो अच्छी आदतें, जानें उन्होंने क्या-क्या खुलासे किए? ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
रतन टाटा के 'यंग फ्रेंड': शांतनु नायडू ने बताईं दिग्गज कारोबारी की दो अच्छी आदतें, जानें उन्होंने क्या-क्या खुलासे किए?
Sun, 06 Mar 2022 04:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 06 Mar 2022 04:31 PM IST
सार
शांतनु के मुताबिक, रतन टाटा की एक खास बात यह है कि वो एक दिन में कई अच्छे काम करते हैं। लोगों की मदद करते हैं, लेकिन बदले में कुछ भी वापस पाने की उम्मीद कभी नहीं करते।
विज्ञापन
रतन टाटा के साथ शांतनु नायडू
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के बड़े उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा के असिस्टेंट शांतनु नायडू इन दिनों फिर से चर्चा में है। उन्होंने एक इंटरव्यू में 28 वर्षीय शांतनु ने रतन टाटा के दो सिद्धांतों के बारे में बात की। शांतनु ने बताया कि रतन टाटा रोजाना काफी लोगों की मदद करते हैं। खास बात यह है कि वह इन चीजों को तुरंत भूल भी जाते हैं, यानी उनके अच्छे काम पूरी तरह से निस्वार्थ होते हैं।
विज्ञापन
शांतनु के मुताबिक, रतन टाटा की एक खास बात यह है कि वो एक दिन में कई अच्छे काम करते हैं। लोगों की मदद करते हैं, लेकिन बदले में कुछ भी वापस पाने की उम्मीद कभी नहीं करते। शांतनु ने बताया कि रतन टाटा की दूसरी खासियत यह है कि वह हमेशा अपने वादे निभाते हैं। वह कभी अपने वादे से पीछे नहीं हटते।
विज्ञापन
रतन टाटा के असिस्टेंट शांतनु नायडू अभी 28 साल के हैं। महाराष्ट्र के रहने वाले शांतनु ने अमेरिका के प्रतिष्ठित कॉर्नेल विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली है। नायडू ने रतन टाटा के साथ अपने अनुभव के बारे में 'आई केम अपॉन अ लाइटहाउस' नाम की एक किताब भी लिखी है। शांतनु जुलाई 2018 से रतन टाटा के ऑफिस में डिप्टी जनरल मैनेजर के तौर पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
आवारा कुत्तों के लिए किए गए काम की वजह से शांतनु रतन टाटा के करीब आए। हाल ही में हाल ही में रतन टाटा का बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो के साथ शांतनु की टाटा के साथ एक तस्वीर भी वायरल हुई थी। तस्वीर में शांतनु ने रतन टाटा के कंधे पर हाथ रखे हुए थे। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन्हें टाटा का 'यंग फ्रेंड' बताया था।