Ram Mandir: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पहले गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया पर दिया ये संदेश, की ये अपील
Ram Mandir: गौतम अदाणी उन दिग्गज उद्योगपतियों की लिस्ट में शामिल हैं जिन्हें प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोध्या आमंत्रित किया गया है। उनके अलावे उद्योगपति मुकेश अंबानी, और उनका परिवार और प्रसिद्ध उद्यमी रतन टाटा को भी, आज यानी सोमवार (22 जनवरी) को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रित किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन उद्योगपति गौतम अदाणी ने ट्वीट कर कहा है कि इस शुभ दिन पर, जब अयोध्या में राम मंदिर के मंदिर के दरवाजे खुले हैं, इसे ज्ञान और शांति का प्रवेश द्वार बनने दें, उन्होंने कहा है कि समुदायों को भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक सद्भाव के धागों से बांधें।
On this auspicious day, as the Ayodhya Mandir's doors open, let it be a gateway to enlightenment and peace, binding the communities with the timeless threads of Bharat's spiritual and cultural harmony. pic.twitter.com/3MzcKiI8GG
— Gautam Adani (@gautam_adani) January 22, 2024विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 500 से अधिक अतिथियों की सूची में भारतीय उद्योगजगत के जाने-माने दिग्गजों के अलावा मनोरंजन, खेल, संगीत और अन्य क्षेत्रों हस्तियों के नाम हैं।