फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Rakesh Jhunjhunwala under Sebi probe for insider trading in 2016

भेदिया कारोबार में फंसे अरबपति निवेशक राकेश झुनझुनवाला, बाजार नियामक सेबी कर रही जांच

Tue, 28 Jan 2020 11:14 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 28 Jan 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
Rakesh Jhunjhunwala under Sebi probe for insider trading in 2016
राकेश झुनझुनवाला - फोटो : ट्विटर

अरबपति निवेशक राकेश झुनझुनवाला पर भेदिया कारोबार (Insider Trading) के मामले में जांच हो रही है। यह जांच बाजार नियामक सेबी ( सेक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ) द्वारा की जा रही है। 

विज्ञापन


इस मामले से जुड़े दो लोगों ने बताया कि सेबी यह जांच एप्टेक लिमिटेड के शेयरों से जुड़े मामले में कर रहा है। एप्टेक लिमिटेड झुनझुनवाला और उनके परिवार की एक एजुकेशन कंपनी है। 
विज्ञापन


इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार, सेबी इस परिवार के दूसरे सदस्यों की भूमिका की भी जांच कर रहा है। ये सदस्य इस कंपनी में शेयरधारक हैं। इतना ही नहीं, मामले में निवेशक रमेश एस दमानी और कंपनी में निदेशक मधु जयाकुमार सहित कुछ बोर्ड मेंबर्स के रोल की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 जनवरी को हुई थी पूछताछ 

24 जनवरी को झुनझुनवाला के अलावा उनकी पत्नी रेखा, भाई राजेश कुमार, सास सुशीला देवी गुप्ता को भी सेबी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित सेबी के मुख्यालय में झुनझुनवाला से करीब दो घंटे तक पूछताछ की गई थी।


पूछताछ के लिए झुनझुनवाला वकीलों के साथ पहुंचे थे और उन्होंने कहा था कि वह अपने परिवार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इससे पहले 23 जनवरी को झुनझुनवाला की बहन सुधा गुप्ता को भी सेबी ने बुलाया था। साथ ही 28 जनवरी को उनकी एसेट मैनेजमेंट फर्म रेयर एंटरप्राइजेज के सीईओ उत्पल सेठ की बहन और ऐप्टेक में निदेशक ऊष्मा सेठ सुले को पूछताछ के लिए बुलाया है।

सेबी ने झुनझुनवाला और अन्य लोगों को दिए गए नोटिस में कहा था कि भेदिया कारोबार की संदिग्ध गतिविधि की 'जांच में सहयोग करें।' 

क्या है भेदिया कारोबार ?

बता दें कि निवेशकों के हितों की रक्षा के लिये सेबी द्वारा भेदिया कारोबार पर रोक लगाई गई है। जब कंपनी के मैनेजमेंट से जुड़ा कोई व्यक्ति अंदरूनी जानकारी होने के आधार पर शेयर खरीद या बेचकर गलत तरीके से मुनाफा कमाता है तो इसे इनसाइडर ट्रेडिंग कहा जाता है। सेबी कानून 1992 के तहत इनसाइडर ट्रेडिंग अपराध है। 

झुनझुनवाला ने 2006 में खरीदे थे एप्टेक के शेयर

झुनझुनवाला ने साल 2006 में एप्टेक के शेयर 56 रुपये पर खरीदे थे। उसके बाद से इसमें उनके और उनके परिवार के सदस्यों की हिस्सेदारी बढ़कर 49 फीसदी तक हो गई है। सोमवार को एप्टेक का शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर 173 रुपये पर बंद हुआ था। मूल्य के हिसाब से इन लोगों के स्टेक का मूल्य 690 करोड़ रुपये है। बता दें कि एप्टेक झुनझुनवाला के निवेश वाली एकमात्र कंपनी है, जिसमें उनका मैनेजमेंट कंट्रोल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed