फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Rakesh Jhunjhunwala seven most important tips for investing in the stock market

Rakesh Jhunjhunwala: बिग बुल की इन सलाहों को अपनाएंगे तो बन जाएंगे शेयर मार्केट के बादशाह, 7 प्वाइंट में जानें

Sun, 14 Aug 2022 04:41 PM IST
शिव शरण शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 14 Aug 2022 04:41 PM IST
सार

5000 रुपये निवेश करके शेयर मार्केट के बिग बुल बनने वाले राकेश झुनझुनवाला की सलाह पर अमल करने कई निवेशक करोड़पति हो गए और आज भी शेयर मार्केट में जमे हुए हैं। झुनझुनवाला हमेशा जोखिम उठाने की सलाह देते थे। आइए जाने उनकी सात महत्वपूर्ण सलाह के बारे में...
 

विज्ञापन
Rakesh Jhunjhunwala seven most important tips for investing in the stock market
राकेश झुनझुनवाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेयर बाजार के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला को भारत का वारेन बफे कहा जाता था, इसका कारण ये था कि उनके निवेश करने का तरीका अमेरिका के जाने-माने निवेशक वारेन बफे से बेहद मिलता जुलता था। 'भारत के वारेन बफे' का आज (14 अगस्त) को सुबह-सुबह ही निधन हो गया। 5000 रुपये निवेश करके शेयर मार्केट के बिग बुल बनने वाले राकेश झुनझुनवाला की सलाह पर अमल करने कई निवेशक करोड़पति हो गए और आज भी शेयर मार्केट में जमे हुए हैं। झुनझुनवाला हमेशा जोखिम उठाने की सलाह देते थे। आइए जाने उनकी सात महत्वपूर्ण सलाह के बारे में...

विज्ञापन


उधार लेकर निवेश करना पड़ जाएगा भारी
राकेश झुनझुनवाला हमेशा कहते थे कि कभी भी उधार लेकर बाजार में निवेश नहीं करना चाहिए। वे कहते थे कि हमेशा पहले से सोचा हुआ अनुमान सही नहीं होता। ऐसे में अगर किसी ने उधारी पर रकम लेकर बाजार में निवेश किया है तो उसे नुकसान उठाना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


खुद कमाकर करें निवेश
राकेश झुनझुनवाला नए निवेशकों को खुद कमाकर बाजार में निवेश करने की सलाह देते थे। इसके साथ ही वे अकसर अपने पिता का उदाहरण देते थे जिन्होंने उनसे कहा था कि अगर शेयर मार्केट में निवेश करना है तो पहले खुद कमाओ और फिर शेयर मार्केट में निवेश करो।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोखिम उठाने के लिए हमेशा तैयार रहें
राकेश झुनझुनवाला कहते थे कि गलतियों से कभी भी न डरो। उन्होंने कहा था शेयर बाजार में निवेश करने से पहले कई फैसले लेने होते हैं। कई बार फैसला गलत भी होता है, लेकिन आप डरेंगे तो फैसला नहीं ले पाएंगे। उन्होंने कहा था, मुझसे भी गलतियां हो जाती हैं। इसके साथ ही वे एक और बात कहते थे कि निवेश उतना ही करें, जिसे शॉर्ट टर्म में खोने पर भी रिस्क उठा सकते हैं। 

निवेश करने से पहले रिसर्च जरूरी
किसी भी कंपनी में निवेश करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से रिसर्च कर लेनी चाहिए। वे कहते थे कि कंपनी के बिजनेस, बैलेंस शीट, उसके मैनेजेंट और आगामी प्लान के बारे में पूरी रिसर्च जरूरी है। हालांकि, अगर आप इंट्राडे ट्रेडिंग कर रहे हैं तो इसकी कोई खास जरूरत नहीं है। 

अपनी गलतियों को लें सकारात्मक
मार्केट के बिग बुल अकसर कहा करते थे कि शेयर मार्केट में निवेश करने में अगर आपसे गलती हो जाती है तो उससे सीखें। उन्हें नकारात्मक ना लें। अगर आप अपनी गलती से सीखेंगे तो आप दूसरी गलती करने से बच जाएंगे। 

शार्ट टर्म निवेश गलत
झुनझुनवाला हमेशा लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट की बात करते थे। नए निवेशकों के लिए वे कहते थे कि अगर यहां रहना है तो लंबी अवधि के लिए निवेश करें। बाजार में पैसे को मेच्योर होने के लिए समय देना जरूरी है। वह निवेशकों से कहते थे कि बाजार में थोड़ा इंतजार करेंगे, तो रिटर्न निश्चित ही मिलेगा।

इकट्ठे ना करें निवेश
शेयर बाजार में कभी भी पूरा पैसा न लगाएं। झुनझुनवाला कहते थे कि थोड़ा-थोड़ा इन्वेस्टमेंट ही बेहतर रिटर्न की गारंटी देता है। किसी एक शेयर में पैसा लगाते समय अपनी रकम को कुछ हिस्सों में बांट लें और समय-समय पर खरीदारी करें। अगर शेयर में गिरावट आती है तो खरीदारी जारी रखें। इससे आपकी खरीद का औसत घटता जाएगा।


महज 5000 रुपये से शेयर बाजार में निवेश शुरू करने वाले इस दिग्गज की वर्तमान नेटवर्थ 43 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। कई नामी कंपनियों में निवेश करने के बाद झुनझुनवाला ने पिछले सप्ताह ही अकासा एयरलाइंस में भी निवेश किया था। यह निवेश ऐसे समय में हुआ था, जब ज्यादातर एयरलाइंस घाटे में चल रही हैं। भले ही बाजार के जानकार इसे बचकाना निवेश कहें, लेकिन राकेश झुनझुनवाला बाजार के वे बिग बुल थे, जो माटी को भी सोना बना देते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed