फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Rajasthan And Kerala Reduce VAT On Fuel After Central Government Slashes Excise Duty On Petrol, Diesel

Petrol Diesel Price: केंद्र के बाद अब इन राज्यों ने भी घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या हैं नई कीमतें

Sun, 22 May 2022 02:49 PM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 22 May 2022 02:49 PM IST
सार

केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में कमी की घोषणा के बाद, केरल और राजस्थान ने भी डीजल और पेट्रोल की कीमतों में कटौती की घोषणा की है।
 

विज्ञापन
Rajasthan And Kerala Reduce VAT On Fuel After Central Government Slashes Excise Duty On Petrol, Diesel
पेट्रोल-डीजल की कीमत - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केरल सरकार ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर राज्य कर में क्रमश: 2.41 रुपये और 1.36 रुपये की कटौती की घोषणा की। इसी तरह, राजस्थान सरकार ने पेट्रोल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में 2.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 1.16 रुपये प्रति लीटर की कमी की है। दोनों राज्यों द्वारा यह फैसला केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः 8 रुपये प्रति लीटर और 6 रुपये प्रति लीटर की कमी की घोषणा के बाद लिया गया है। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र ने दी अतिरिक्त राहत
महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने का एलान किया। उद्धव सरकार ने पेट्रोल पर 2.08 रुपये और डीजल पर 1.44 रुपये प्रति लीटर वैट कम करने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन


केरल में पेट्रोल-डीजल की नई कीमत
आज केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल की कीमत 107.71 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 96.52 रुपये प्रति लीटर है।  

राजस्थान में नई कीमत
राजस्थान में अब पेट्रोल 108.48 रुपए प्रति लीटर और डीजल 93.72 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में की गई एक्साइज कटौती से राज्य सरकार का पेट्रोल पर 2.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 1.16 रुपये प्रति लीटर वैट कम होगा। इससे राजस्थान में पेट्रोल 10.48 रुपये और डीजल 7.16 रुपये प्रति लीटर सस्ता होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार प्रमुख महानगरों में कीमत
आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.35 रुपये व डीजल की कीमत 97.28 रुपये प्रति लीटर  है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 रुपये जबकि डीजल का दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.24रुपये प्रति लीटर है। 




पेट्रोल-डीजल पर कर में और कटौती पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा: विचार करेंगे
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को कहा कि पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने के केन्द्र के निर्णय के बाद उनकी सरकार ईंधन कर में और कटौती के बारे में विचार करेगी। बोम्मई का विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में शामिल होने के लिए रविवार को दावोस जाने का कार्यक्रम है। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में उम्मीद जताई की राज्य में और निवेश आएगा। पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने के केन्द्र के निर्णय के बाद उनकी सरकार द्वारा कोई कदम उठाए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि केंद्र का निर्णय शनिवार रात सामने आया, हम इस पर विचार करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed