फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways to run 392 festival special trains from today

यात्रियों को तोहफा: आज से शुरू हुईं रेलवे की 392 त्योहार स्पेशल ट्रेनें

Tue, 20 Oct 2020 08:52 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 20 Oct 2020 08:52 AM IST
विज्ञापन
Railways to run 392 festival special trains from today
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

त्योहारी सीजन में भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। रेलवे ने अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधाओं के लिए आज से 392 विशेष रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी। 

विज्ञापन


पश्चिम रेलवे के मुताबिक इन 392 स्पेशल ट्रेनों में से पांच जोड़ी ब्रांदा टर्मिनस से, दो-दो जोड़ी इंदौर और उधना से चलेंगी। वहीं, एक-एक जोड़ी ओखा, पोरबंदर और गांधीधाम स्टेशनों से चलेंगी। रेलवे के अनुसार, ये सभी गाड़ियां आरक्षित होंगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस तारीख तक करा सकते हैं बुकिंग
रेलवे द्वारा इन सभी स्पेशल ट्रेनों का विशेष किराया वसूला जाएगा। अगर आप भी सफर करना चाहते हैं, तो ध्यान रहे कि इसकी बुकिंग 20 अक्तूबर यानी आज से 22 अक्तूबर के बीच ही की जा सकती है। हालांकि यात्रा के दौरान सभी सुरक्षा नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

रेलवे ने एलान किया है कि दुर्गापूजा, दशहरा, दिवाली और छठ को देखते हुए अक्तूबर और नवंबर के बीच रेलवे 392 त्योहार विशेष ट्रेनें चलायी जाएगी। ये ट्रेनें 20 अक्तूबर (आज) से 30 नवंबर के बीच दौड़ेंगी। विशेष ट्रेनें कोलकाता, पटना, वाराणसी, लखनऊ जैसे शहरों के लिए चलेंगी। 

सामान्य ट्रेनों से 30 फीसदी ज्यादा किराया
रेलवे इन स्पेशल ट्रेनों में सामान्य से ज्यादा किराया वसूलेगा। इन स्पेशल ट्रेनों का किराया आम ट्रेनों के मुकाबले 30 फीसदी ज्यादा होगा। यानी इन ट्रेनों में सफर करने के लिए मुसाफिरों को ज्यादा खर्च करना होगा। बता दें कि रेलवे आम दिनों में हर दिन करीब 12 हजार ट्रेनें चलाता रहा है, लेकिन कोरोना संकट के बीच मांग के मुताबिक धीरे-धीरे ट्रेनें शुरू की जा रही हैं। वहीं, कोरोना को देखते हुए रेलवे ने सख्त यात्रा नियम भी जारी किए हैं। साथ ही हिदायत दी है कि इन निमयों को तोड़ने पर जेल जाना पड़ सकता है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed