फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   railways to introduce auto dispenser seat cover in superfast trains all over the country

सुपरफास्ट ट्रेनों में अब लगेंगे ऑटो डिस्पेंसर सीट कवर, इन ट्रेनों से होगी शुरुआत

Thu, 21 Sep 2017 12:00 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Thu, 21 Sep 2017 12:00 PM IST
विज्ञापन
railways to introduce auto dispenser seat cover in superfast trains all over the country

देश भर में चल रही तमाम सुपरफास्ट ट्रेनों के टॉयलेट में लगे कमोड में अब बटन दबाते ही बैठने वाले स्थान पर कवर आ जाएगा। यह संभव होगा ऑटो डिस्पेंसर सीट कवर से। रेलवे ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। प्रयोग के तौर ऑटो डिस्पेंसर पश्चिम रेलवे द्वारा एक राजधानी एक्सप्रेस में लगाया गया था। यात्रियों से मिले बढ़िया रिस्पांस के बाद रेलवे अब तमाम सुपर फास्ट ट्रेनों के फर्स्ट एसी कोच के टॉयलेट में लगे कमोड में ऑटो डिस्पेंसर सीट कवर लगवाने जा रहा है। 

विज्ञापन


इन ट्रेनों में होगी शुरुआत
उत्तर मध्य रेलवे की प्रयागराज एक्सप्रेस, इलाहाबाद-नई दिल्ली दुरंतो और इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस में इसे लगाने की तैयारी है।दरअसल अभी ट्रेनों के फर्स्ट एसी कोच में यात्रियों को टॉयलेट जाने पर पर्सनल डिस्पोजल सीट कवर ही उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- रेल यात्रियों को मिलेगी खाने की मात्रा और कांट्रैक्टर की जानकारी, तत्काल लागू हुआ नियम
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार देखा गया है कि प्रयोग के बाद जाने अनजाने में ये कवर नीचे जमीन पर गिर जाते हैं। इससे टॉयलेट में काफी गंदगी हो जाती है। इन्हीं सब को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने राजधानी एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट कोच के टॉयलेट में प्रयोग के तौर पर ऑटो डिस्पेंसर सीट कवर लगाए थे। इसे यात्रियों ने काफी सराहा भी। 


ऐसे करता है काम
इसके तहत कमोड के ऊपर एक बटन लगा हुआ था। उसे दबाने के बाद उसमें से एक पेपर निकलता था जो कमोड के ऊपर एडजस्ट हो जाता है। प्रयोग करने के बाद बटन दबाने के बाद वह पेपर फ्लश के माध्यम से नीचे चला जाता है और उसके स्थान पर एक दूसरा पेपर कमोड पर बैठने वाले स्थान पर आ जाता है।

इससे टॉयलेट भी गंदा नहीं होता और यात्री भी इसका आसानी से इस्तेमाल कर लेते हैं। इस बारे में डीआरएम इलाहाबाद एसके पंकज का कहना है कि इस तरह के डिस्पेंसर मंडल की प्रमुख ट्रेन प्रयागराज, दुरंतो, इलाहाबाद-जयपुर आदि में लगाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed