फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   railways earned 139 crore rupees through platform ticket, informs piyush goyal in loksabha

प्लेटफॉर्म टिकट से रेलवे को हुई 2018-19 में 139.20 करोड़ रुपये की कमाई

Wed, 27 Nov 2019 01:42 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 27 Nov 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
railways earned 139 crore rupees through platform ticket, informs piyush goyal in loksabha
- फोटो : अमर उजाला

रेलवे को प्लेटफॉर्म टिकट बेचने से होने वाली कमाई में लगातार इजाफा हो रहा है। 2018-19 में रेलवे ने इस तरीके से कुल 139.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं इस साल सितंबर तक रेलवे को 78.50 करोड़ रुपये मिले हैं। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इसके अलावा रेलवे ने स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर मौजूद दुकानों से 230.47 करोड़ रुपये की कमाई की है। 

विज्ञापन

10 रुपये में मिलता है प्लेटफॉर्म टिकट

भारतीय रेलवे द्वारा जारी की जाने वाली प्लेटफॉर्म टिकट के कई लाभ हैं। इसके माध्यम से आप प्लेटफॉर्म पर जा सकते हैं और यह आप रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर से महज 10 रुपये में खरीद सकते हैं। हालांकि इसके तहत आपको ट्रेन से सफर करने की अनुमति कुछ शर्तों पर मिलती है। 10 रुपये की टिकट से आप दो घंटे तक प्लेटफॉर्म पर रह सकते हैं अर्थात आपको दो घंटे तक अपने परिजनों को प्लेटफॉर्म तक छोड़ने या उन्हें वहां से लेने की अनुमति मिलती है। 

विज्ञापन

प्लेटफॉर्म टिकट से ऐसे करें ट्रेन में सफर

वहीं अगर आप प्लेटफॉर्म टिकट से ट्रेन में सफर करते हैं, तो ट्रेन में बैठने के बाद आपको सबसे पहले टीटीई को इसके बारे में बताना होगा और जहां जाना है, वहां का टिकट कटाना होगा। किराए के अतिरिक्त आपसे 250 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। यात्री को किराया उसे स्टेशन से चुकाना होगा, जहां से उसने प्लेटफॉर्म टिकट लिया है। इसके अलावा आपको टीटीई को गार्ड सर्टिफिकेट भी दिखाना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूटीएस एप से खरीदें प्लेटफॉर्म टिकट

ध्यान रहे कि इसे आप ऑनलाइन यूटीएस एप के जरिए ही खरीद सकते हैं। आईआरसीटीसी की वेबसाइट से आपको प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलेगी। हालांकि इसके इस्तेमाल के लिए आपको गार्ड सर्टिफिकेट की भी जरूरत होगी, जो आपको गार्ड द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। 

इस बात का रखें ध्यान

वहीं अगर आप ट्रेन में बैठ गए और जानकर टीटीई को यह नहीं बताया कि आपके पास प्लेटफॉर्म टिकट है, तो आपको 1260 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसके अतिरिक्त आपको छह महिने तक की जेल भी हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed