फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Radhakishan Damani In 100 Rich list according to bloomberg know the networth

राधाकिशन दमानी: दुनिया के 100 सबसे अमीरों में हुए शामिल, 1.42 लाख करोड़ रुपये है संपत्ति

Thu, 19 Aug 2021 10:50 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 19 Aug 2021 10:50 AM IST
सार

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार 1.42 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ राधाकिशन दमानी दुनिया के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल हो गए हैं। 

विज्ञापन
Radhakishan Damani In 100 Rich list according to bloomberg know the networth
राधाकिशन दमानी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

प्रमुख रिटेल कंपनी डी-मार्ट के संस्थापक राधाकिशन दमानी अब दुनिया के 100 सबसे अमीर लोगों में शामिल हो गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार दमानी 1.42 लाख करोड़ रुपये (19.2 बिलियन डॉलर) की संपत्ति के साथ 98वें स्थान पर आ गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स दुनिया के सबसे अमीर लोगों की दैनिक रैंकिंग है।

विज्ञापन


दमानी के साथ इस सूची में ये भारतीय भी शामिल
राधाकिशन दमानी के अलावा दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी, अडाणी समूह के गौतम अडाणी, विप्रो के संस्थापक अजीम प्रेमजी, शापूरजी पल्लोनजी समूह के पल्लोनजी मिस्त्री, एचसीएल टेक्नॉलोजीज के संस्थापक शिव नादर और आर्सेलर मित्तल समूह के लक्ष्मी मित्तल भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


जून तिमाही में 5,032 करोड़ रुपये रहा दमानी की कंपनी का रेवेन्यू 
वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 132 फीसदी उछलकर 115 करोड़ रुपये रहा। जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 50 करोड़ रुपये रहा था। जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 31 फीसदी बढ़कर 5,032 करोड़ रुपये पहुंच गया। जून 2020 तिमाही में यह आंकड़ा 3,833 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी का EBITDA (ब्याज, कर, विमूल्यन और अमोरटाइजेशन से पहले की आय) 221 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 109 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का EBITDA मार्जिन 4.4 फीसदी रहा, जो पिछले साल 2.8 फीसदी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2,36,538.17 करोड़ रुपये है बाजार पूंजीकरण 
मौजूदा समय में बीएसई पर एवेन्यू सुपरमार्ट्स का शेयर 3651.55 के स्तर पर है। पिछले सत्र में इसमें 19.05 अंक (+0.52 फीसदी) की तेजी आई थी। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 2,36,538.17 करोड़ रुपये है।


1001 करोड़ में खरीदा था देश का सबसे महंगा बंगला
मालूम हो कि हाल ही में राधाकिशन दमानी ने दक्षिण मुंबई के मलाबार हिल्स इलाके में 1,001 करोड़ रुपये का बंगला खरीदा था। दमानी ने 31 मार्च को तीन फीसदी स्टांप ड्यूटी देकर रजिस्ट्रेशन करवाया था। छूट के बाद भी उन्होंने 30 करोड़ की स्टांप ड्यूटी दी थी। डेढ़ एकड़ के इस बंगले के लिए प्रति वर्ग फुट उन्होंने 1.60 लाख रुपये चुकाए हैं। दमानी ने 2020 में भी 8.8 एकड़ की भूमि संजय गांधी नेशनल पार्क में सीसीआई प्रोजेक्ट्स के तहत 500 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed