फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Public sector companies will continue to get relaxation in public shareholding rules even after privatization

PSU: निजीकरण के बाद भी पीएसयू को पब्लिक शेयरहोल्डिंग नियमों में मिलती रहेगी छूट, नहीं की गई अवधि तय

Wed, 04 Jan 2023 01:54 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 04 Jan 2023 01:54 AM IST
सार

अधिसूचना में कहा गया है कि सूचीबद्ध पीएसयू को एमपीएस मानदंड से एक निश्चित अवधि के लिए छूट मिलती रहेगी। भले ही छूट दिए जाने के बाद कंपनी के स्वामित्व या नियंत्रण में बदलाव हो।
 

विज्ञापन
Public sector companies will continue to get relaxation in public shareholding rules even after privatization
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निजीकरण के बाद भी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (पीएसयू) को पब्लिक शेयरहोल्डिंग नियमों में छूट मिलती रहेगी। सरकार ने सूचीबद्ध पीएसयू के लिए न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता (एमपीएस) मानदंडों में छूट को जारी रखने का फैसला किया है। हालांकि, निजीकरण के बाद नए मालिक के लिए छूट की अवधि तय नहीं की गई है। 
विज्ञापन


एक अधिसूचना में कहा गया है कि सूचीबद्ध पीएसयू को एमपीएस मानदंड से एक निश्चित अवधि के लिए छूट मिलती रहेगी। भले ही छूट दिए जाने के बाद कंपनी के स्वामित्व या नियंत्रण में बदलाव हो। इसका मतलब है कि अगर कोई सरकारी कंपनी अभी इस छूट का लाभ उठा रही है तो उसके निजीकरण के बाद भी यह लाभ मिलता रहेगा। हालांकि, नियमों के अनुसार, सूचीबद्ध पीएसयू को न्यूनतम 25 फीसदी एमपीएस बनाए रखने की जरूरत होती है।
विज्ञापन


आईडीबीआई बैंक के मामले में भी मिलेगा लाभ
एक सरकारी सूत्र ने बताया कि आईडीबीआई बैंक को भी एमपीएस नियमों के तहत छूट दी जाएगी, जिसमें हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया चल रही है। सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) बैंक में 60.72 फीसदी हिस्सेदारी बेचना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेश को मिलेगा प्रोत्साहन
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) कई वर्षों से सूचीबद्ध सरकारी कंपनियों को एमपीएस मानदंड से छूट दे रहा है। निजीकरण की स्थिति में पीएसयू के लिए उस छूट का विस्तार करने से अधिक निवेशक सरकारी कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदने को प्रोत्साहित होंगे। 


निजीकरण अभियान ने नहीं पकड़ी गति
सरकार के निजीकरण अभियान ने अभी तक उतनी गति नहीं पकड़ी है, जितनी उम्मीद की गई थी। इसे रफ्तार देने के लिए सेबी ने पिछले महीने कहा था कि उन मामलों में सूचीबद्ध दायित्वों में ढील दी जाएगी, जहां केंद्र सरकार निजी खरीदार को अपनी बहुमत हिस्सेदारी बेचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed