फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Public sector banks post 18 pc growth in profit to record Rs 52,603 cr in Q3

PSU Bank Q3 Results: सरकारी बैंकों का मुनाफा 18% बढ़कर 52603 रुपये करोड़ हुआ, एसबीआई की बादशाहत फिर बरकरार

Mon, 09 Feb 2026 06:52 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 09 Feb 2026 06:52 PM IST
सार

सरकारी बैंकों ने तीसरी तिमाही में 52,603 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड मुनाफा कमाया। एसबीआई का प्रॉफिट 24% बढ़ा, जबकि आईओबी ने 56% की छलांग लगाई। जानें बैंकिंग सेक्टर का पूरा हाल।

विज्ञापन
Public sector banks post 18 pc growth in profit to record Rs 52,603 cr in Q3
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala

विस्तार

देश के सरकारी बैंकों (पीएसबी) ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्तूबर-दिसंबर) में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुनाफे के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की अगुवाई में सभी 12 सरकारी बैंकों का कुल मुनाफा सालाना आधार पर 18% बढ़कर 52,603 करोड़ रुपये हो गया है। यह आंकड़ा भारतीय बैंकिंग सेक्टर की मजबूती और वित्तीय सुधारों के असर को दर्शाता है।

विज्ञापन

एसबीआई का रहा एकतरफा दबदबा 

स्टॉक एक्सचेंजों पर जारी आंकड़ों के मुताबिक, 52,603 करोड़ रुपये के कुल मुनाफे में अकेले SBI की हिस्सेदारी 40% रही है। देश के सबसे बड़े ऋणदाता SBI ने इस तिमाही में 21,028 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 24% अधिक है।

विज्ञापन

किस बैंक ने कितनी ग्रोथ की? 

प्रतिशत के लिहाज से मुनाफे में वृद्धि के मामले में छोटे और मझोले सरकारी बैंकों ने बाजी मारी है।

  • इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी): सबसे ज्यादा 56% की वृद्धि के साथ 1,365 करोड़ रुपये का मुनाफा।
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया: 32% की बढ़ोतरी के साथ 1263 करोड़ रुपये का मुनाफा।
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र: मुनाफे में 27% का इजाफा।
  • केनरा बैंक: 26% की वृद्धि।

इसके अलावा, पंजाब एंड सिंध बैंक ने 19%, यूको बैंक ने 16% और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 13% की डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की है। हालांकि, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक और बैंक ऑफ इंडिया की मुनाफे की रफ्तार धीमी रही और उन्होंने सिंगल डिजिट ग्रोथ दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ महीने में 1.46 लाख करोड़ रुपये की कमाई 

चालू वित्त वर्ष के पहले 9 महीनों (अप्रैल-दिसंबर 2025) में सरकारी बैंकों का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा है। इस अवधि में बैंकों का कुल मुनाफा पहली बार 1.45 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया। कुल मिलाकर, PSBs ने 1,46,277 करोड़ रुपये कमाए हैं, जो पिछले साल की इसी अवधि (1,29,994 करोड़ रुपये) के मुकाबले करीब 13% ज्यादा है।

दो लाख करोड़ के पार जाएगा मुनाफा? 

वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू ने एक इंटरव्यू में विश्वास जताया है कि मौजूदा वित्त वर्ष में सरकारी बैंकों का कुल मुनाफा 2 लाख करोड़ रुपये के ऐतिहासिक स्तर को पार कर जाएगा। उन्होंने कहा, "भारतीय बैंकिंग क्षेत्र अच्छी स्थिति में है। इस साल क्रेडिट ग्रोथ 12% है जो बहुत अच्छी है, और डिपॉजिट ग्रोथ भी 10% के स्तर पर संतोषजनक है"। नागराजू ने यह भी स्पष्ट किया कि आरबीआई के कड़े और विवेकपूर्ण प्रबंधन के कारण बाहरी वैश्विक कारकों का भारतीय बैंकिंग सेक्टर पर ज्यादा नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा।



पिछली तिमाहियों के आंकड़ों पर नजर डालें तो पहली तिमाही में 11% और दूसरी तिमाही में 9% की वृद्धि के बाद, तीसरी तिमाही में 18% की छलांग यह बताती है कि सरकारी बैंकों की बैलेंस शीट अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और लचीली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed