{"_id":"663b9dd4a50cfc0cef0cd400","slug":"psus-not-in-disarray-but-thriving-under-modi-regime-fm-on-cong-allegations-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"PSU: 'मोदी राज में पीएसयू बीमारू नहीं, उनका पुनरुत्थान हो रहा', कांग्रेस के आरोपों पर वित्त मंत्री का जवाब","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
PSU: 'मोदी राज में पीएसयू बीमारू नहीं, उनका पुनरुत्थान हो रहा', कांग्रेस के आरोपों पर वित्त मंत्री का जवाब
Wed, 08 May 2024 09:14 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 08 May 2024 09:14 PM IST
सार
PSU: कांग्रेस पार्टी और उसके नेता राहुल गांधी के उन आरोपों का खंडन करते हुए कि राज्य के स्वामित्व वाली कंपनियां अव्यवस्थित हैं, सीतारमण ने कहा कि यह 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे' का सटीक उदाहरण है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के बारे में कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया। वित्त मंत्री ने कहा कि कांग्रेसनीत संप्रग सरकार के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) को नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि पूर्व में उपेक्षित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) जैसी कंपनियों ने मोदी सरकार के तहत 'पुनरुत्थान' देखा है। मोदी सरकार के कार्यकाल में पीएसयू बीमारू नहीं रहे।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी और उसके नेता राहुल गांधी के उन आरोपों का खंडन करते हुए कि राज्य के स्वामित्व वाली कंपनियां अव्यवस्थित हैं, सीतारमण ने कहा कि यह 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे' का सटीक उदाहरण है।
विज्ञापन
एक्स पर एक पोस्ट में, मंत्री ने कहा कि मोदी-सरकार के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) संपन्न हो रहे हैं, वे परिचालन स्वतंत्रता में वृद्धि के साथ-साथ पेशेवर प्रवृत्ति की संस्कृति से भी काफी लाभान्वित हो रहे हैं। कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के तहत सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के तहत उपेक्षित पीएसयू जैसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड जैसी कंपनियों के दिन मोदी सरकार के तहत बदले है।
विज्ञापन
राहुल गांधी पर एचएएल को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए सीतारमण ने कहा कि कंपनी की मार्केट वैल्यू पिछले चार वर्षों में 1370 प्रतिशत बढ़ी है। 2020 में इस कंपनी की मार्केट वैल्यू 17,398 करोड़ रुपये थी जो 7 मई, 2024 तक बढ़कर 2.5 लाख करोड़ रुपये हो गई।
एचएएल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 29,810 करोड़ रुपये के अपने अब तक के सर्वाधिक राजस्व की जानकारी दी है। उनका ऑर्डर बुक 94,000 करोड़ रुपये का हो गया है।