फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Prime Minister Narendra Modis tweet: Modi said many old laws removed for ease of doing business, GST collection also increased

प्रधानमंत्री का ट्वीट : मोदी बोले- बीते आठ साल में कारोबारी सुगमता के लिए कई पुराने कानूनों को हटाया, जीएसटी संग्रह भी बढ़ा

Sun, 12 Jun 2022 06:00 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 12 Jun 2022 06:00 AM IST
सार

देश में 70,000 से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप जिसमें से 100 यूनिकॉर्न बने। स्टार्टअप में 45 फीसदी महिलाएं निदेशक हैं। जेम के जरिये 2.5 लाख करोड़ रुपये की खरीद की गई। वित्त वर्ष 2022 में 83 बिलियन डॉलर अब तक का सबसे अधिक एफडीआई प्रवाह, डीबीटी के माध्यम से 22 लाख करोड़ लाभार्थियों को हस्तांतरित किए।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modis tweet: Modi said many old laws removed for ease of doing business, GST collection also increased
प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने पिछले आठ सालों में कारोबार को सुगम बनाने के लिए पुराने कानूनों को हटाने समेत कई सुधार उपायों को लागू किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ के सिद्धांत के तहत सरकार ने कई सुधार किए हैं जिससे कारोबार करना सुगम हुआ है।

विज्ञापन


इसी के साथ सरकार ने उन कई पुराने कानून को भी हटाया है, जिनसे विकास की प्रक्रिया सुस्त पड़ती। उन्होंने कारोबार करने में सुगमता के क्षेत्र में पिछले आठ साल में किए गए सुधारों और देश में उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने और समृद्धि को व्यापक स्तर पर फैलाने की जानकारी भी साझा की।
विज्ञापन


उन्होंने माईजीओवी ट्वीट थ्रेड और अपनी वेबसाइट व नमो एप के लेखों को भी साझा किया। उन्होंने पिछले आठ सालों में सरकार द्वारा किए गए बड़े आर्थिक सुधारों का जिक्र किया। उन्होंने ट्वीट कर एक ग्राफिक भी साझा किया। इसमें कहा गया है कि दुनिया में भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय अर्थव्यवस्था मार्च 2022 के अंत तक 8.7 फीसदी की दर से बढ़ी। इसमें कहा गया है कि अप्रैल 2022 तक अब तक का सबसे अधिक जीएसटी संग्रह 1.68 करोड़ रुपये हुआ। वित्त वर्ष 2022 में 421 बिलियन डॉलर का अब तक का सर्वाधिक व्यापारिक वस्तुओं का निर्यात किया गया।


देश में 70,000 से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप जिसमें से 100 यूनिकॉर्न बने। स्टार्टअप में 45 फीसदी महिलाएं निदेशक हैं। जेम के जरिये 2.5 लाख करोड़ रुपये की खरीद की गई। वित्त वर्ष 2022 में 83 बिलियन डॉलर अब तक का सबसे अधिक एफडीआई प्रवाह, डीबीटी के माध्यम से 22 लाख करोड़ लाभार्थियों को हस्तांतरित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed