फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   price of gold will be $1111 per ten grams in a year, effect of rising tensions between countries and inflation

Report: एक साल में 1111 डॉलर प्रति दस ग्राम होगी सोने की कीमत, देशों के बीच बढ़ते तनाव व महंगाई का दिखेगा असर

Thu, 28 Nov 2024 04:10 AM IST
शुभम कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 28 Nov 2024 04:10 AM IST
सार

रिपोर्ट के अनुसार, सोने के दाम में इस तेजी का एक बड़ा कारण वैश्विक केंद्रीय बैंकों की ओर से ज्यादा खरीदी है। साथ ही, अमेरिकी राजकोषीय स्थिरता, व्यापार में मंदी और युद्ध की चिंताओं से भी कीमतें बढ़ेंगी।

विज्ञापन
price of gold will be $1111 per ten grams in a year, effect of rising tensions between countries and inflation
सोना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

गोल्डमैन सैश को उम्मीद है कि दिसंबर 2025 तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,111 डॉलर प्रति दस ग्राम तक पहुंच जाएगा। यह 3,150 डॉलर प्रति औंस होगा। वर्तमान भाव पर निवेश करने पर 19 फीसदी फायदा मिल सकता है। कई देशों के बीच बढ़ते तनाव और महंगाई से इस मूल्यवान धातु में यह तेजी आएगी।
विज्ञापन


सोने की कीमतों पर इजाफा का कारण
रिपोर्ट के अनुसार, सोने के दाम में इस तेजी का एक बड़ा कारण वैश्विक केंद्रीय बैंकों की ओर से ज्यादा खरीदी है। साथ ही, अमेरिकी राजकोषीय स्थिरता, व्यापार में मंदी और युद्ध की चिंताओं से भी कीमतें बढ़ेंगी। गोल्डमैन सैश ने कहा, दिसंबर, 2025 तक हमारा पहले का अनुमान 3,000 डॉलर प्रति औंस का है। महंगाई और राजकोषीय जोखिमों की बढ़ती आशंकाएं एक्सचेंज ट्रेडेड फ्लो (ईटीएफ) को बढ़ा सकती हैं। अ
विज्ञापन


मेरिकी कर्ज संबंधी चिंताएं केंद्रीय बैंकों को अधिक सोना खरीदने के लिए प्रेरित कर सकती हैं। केंद्रीय बैंक की मांग में बढ़ोतरी ने 2022 के अंत और 2023 की शुरुआत में ऊंची ब्याज दरों के दबाव को कम कर दिया है। उच्च ब्याज दरों और मजबूत डॉलर को हम जोखिम के रूप में देख रहे हैं। यानी इस वजह से सोने के दाम में आगे कमी भी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3,000 डॉलर हो सकता है भाव
यूबीएस को भी उम्मीद है कि सोने की कीमतें बढ़ती रहेंगी। दिसंबर 2025 तक 2,900 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएंगी। तेजी के रुझान में यह 3,000 डॉलर प्रति औंस तक भी जा सकती है। पहले इसका अनुमान 2,885 डॉलर प्रति औंस का था। हालांकि वर्ष के अंत में मौजूदा भाव की तुलना में मामूली बढ़ोतरी होगी और यह 2,700 डॉलर रह सकता है।

85 डॉलर तक जा सकती हैं कच्चे तेल की कीमतें
गोल्डमैन सैश का अनुमान है कि आने वाले वर्ष में दुनिया भर में कम मांग व अतिरिक्त आपूर्ति क्षमता के बीच ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें 70-85 डॉलर के दायरे में रह सकती हैं।
  • सबसे खराब स्थिति में (देशों के बीच तनाव और आपूर्ति बाधित होने पर) कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल तक चढ़ जाएंगी। इस साल कीमतें 69 से 91 डॉलर के बीच रही हैं।
  • गोल्डमैन सैश ने कहा, अभी भी ब्रेंट कच्चे तेल के 2025 में औसतन 76 डॉलर तक बढ़ने का अनुमान है। जून में 78 डॉलर पर था। दिसंबर 2025 तक यह गिरकर 73 डॉलर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed