फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Polyester yarn to be brought under the purview of Bureau of Indian Standards BIS

BIS: बीआईएस के दायरे में आने से सुधरेगी गुणवत्ता, महंगा होगा पॉलिएस्टर धागा

Mon, 15 May 2023 06:16 AM IST
Jeet Kumar जगमहेंद्र सरोहा, पानीपत
जगमहेंद्र सरोहा, पानीपत Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 15 May 2023 06:16 AM IST
सार

चीन से आने वाले कम गुणवत्ता के पॉलिएस्टर धागे पर रोक लगेगी। बीआईएस के दायरे में आने से पॉलिएस्टर धागे की कीमत में 10 से 15 रुपये प्रति किलोग्राम तक की बढ़ोतरी हो जाएगी।

विज्ञापन
Polyester yarn to be brought under the purview of Bureau of Indian Standards BIS
बीआईएस : ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पॉलिएस्टर धागे को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के दायरे में लाने की तैयारी कर ली गई है। जुलाई के पहले सप्ताह से यह लागू हो जाएगा।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि इससे भारतीय उत्पाद की अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुणवत्ता के आधार पर मांग बढ़ेगी। साथ ही, चीन से आने वाले कम गुणवत्ता के पॉलिएस्टर धागे पर रोक लगेगी। बीआईएस के दायरे में आने से पॉलिएस्टर धागे की कीमत में 10 से 15 रुपये प्रति किलोग्राम तक की बढ़ोतरी हो जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, देश में पॉलिएस्टर धागे का बाजार करीब 10 लाख करोड़ रुपये का है। पानीपत और सूरत पॉलिएस्टर धागे के हब हैं। अकेले पानीपत में इसके करीब 250 उद्योग हैं, जबकि देश में इनकी संख्या करीब 50,000 है। पानीपत से 8,000 से 10,000 करोड़ रुपये तक के पॉलिएस्टर धागे के उत्पादों का निर्यात होता है, जबकि देशभर से यह आंकड़ा करीब एक लाख करोड़ रुपये है। फिलहाल, देश में अधिकतर पॉलिएस्टर धागे चीन से आते हैं। हालांकि, देश में कई बड़े उद्योगों में इसका उत्पादन हो रहा है। सिलवासा में हर साल 10,000 टन पॉलिएस्टर धागे बनते हैं। इसकी देशभर में आपूर्ति भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयात में 70 फीसदी तक कर चोरी
उद्यमियों का मानना है कि चीन से आयातित पॉलिएस्टर धागे की गुणवत्ता खराब होती है। इसमें 70 फीसदी कर चोरी होती है। बीआईएस के दायरे में आने के बाद चीन से आयातित धागे की गुणवत्ता अच्छी होगी।

जुलाई के पहले सप्ताह में होगा लागू, चीन से आयात होने वाले खराब धागे पर लगेगी रोक

01 लाख करोड़ रुपये के पॉलिएस्टर धागे का निर्यात होता है देश से

पानीपत से 10,000 करोड़ तक
धागे से बने उत्पाद भी आएं दायरे में : बीआईएस की शर्त लागू होने से पॉलिएस्टर धागे से बने उत्पाद महंगे हो जाएंगे। चीन आयातित धागे से बने उत्पादों को भी बीआईएस के दायरे में लाना चाहिए।
-नवीन बंसल, वरिष्ठ सदस्य, पानीपत फ्लेनो मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed