फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PMGKAY Extension: Government extended the free ration scheme till December, know what is the reason?

PMGKAY Extension: सरकार ने मुफ्त राशन स्कीम को दिसंबर तक बढ़ाया, जानिए क्या है कारण? कितने पैसे होंगे खर्च?

Wed, 28 Sep 2022 07:26 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 28 Sep 2022 07:26 PM IST
सार

PMGKAY Extension: मुफ्त राशन स्कीम को और तीन महीने का अवधि विस्तार देने से सरकार के खजाने पर 44,762 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। इस स्कीम के तहत एनएफएसए के अंतर्गत आने वाले लाभुकों को हर महीने पांच किलोग्राम मुफ्त अनाज उपलब्ध कराया जाता है।

विज्ञापन
PMGKAY Extension: Government extended the free ration scheme till December, know what is the reason?
मुफ्त राशन स्कीम - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार की ओर से चलने वाली मुफ्त राशन स्कीम को दिसंबर महीने तक के लिए बढ़ा दिया गया है। कैबिनेट की ओर से मंजूरी मिलने के बाद अब गरीबों को त्याेहारों के दौरान मुफ्त राशन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र के इस निर्णय से देश के करीब 80 करोड़ लोगों को राहत मिलेगी। बता दें कि इस स्कीम की शुरुआत कोरोना काल शुरू होने के समय मार्च 2020 में की गई थी। 

विज्ञापन

आइए जानते हैं सरकार ने मुफ्त राशन स्कीम को अवधि देने का फैसला क्यों लिया? अब तक स्कीम पर कितने पैसे खर्च हो चुके हैं? दिसंबर तक योजना को अविधि विस्तार मिलने से खजाने कितने रुपये का अतरिक्त भार पड़ेगा?

विज्ञापन

सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस स्कीम को और तीन महीने का अवधि विस्तार देने से खजाने पर 44,762 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। इस स्कीम के तहत एनएफएसए के अंतर्गत आने वाले लाभुकों को हर महीने पांच किलोग्राम मुफ्त अनाज उपलब्ध कराया जाता है। पीएमजीकेएवाई योजना के तहत अब तक सरकार 1,003 मीट्रिक टन खाद्यान्न का वितरण कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में शुरू हुए इस स्कीम के कार्यान्वयन पर सरकार अब तक के छह फेज में सब्सिडी के रूप में 3.45 लाख रुपये खर्च कर चुकी है। अब सातवें फेज के लिए इस योजना को अवधि विस्तार देने से इस योजना पर कुल 3.91 लाख करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। 

अब तक छह चरणों में गरीबों को किया गया है मुफ्त खाद्यान्न का वितरण 

देश में इस योजना के तहत पिछले 25 महीनों से गरीबों का मुफ्त राशन मुहैया कराया जा रहा है। इस अब इस योजना के छह चरण पूरे हो चुके है। अब सितंबर 2022 से दिसंबर 2022 के बीच इस योजना के सातवें चरण का कार्यान्वयन किया जाएगा। 

पीएमजीकेएवाई का पहला चरण और दूसरा चरण आठ महीनों का था। यह चरण अप्रैल 2020 से नवंबर 2020 तक चला था।  इस योजना के तीसरे और पांचवें चरण का कार्यान्वयन 11 महीनों तक मई 2021 से मार्च 2022 के बीच किया गया। 

पीएमजीकेएवाई के छठे चरण का कार्यान्वयन छह महीने तक अप्रेल 2022 से सितंबर 2022 के बीच किया जा रहा है। वहीं इस योजना के सातवें चरण का कार्यान्वयन अक्तूबर 2022 से दिसंबर 2022 के बीच तीन महीनों के लिए किया जाएगा।



सरकार का तर्क- फैसले से त्योहारों के दौरान गरीबों को मिलेगी मदद 

सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि देश में त्योहारों के दौरान गरीब तबके के लोगों की मदद के लिए सरकार ने इस योजना को तीन महीने का अवधि विस्तार देने का फैसला किया है। बता दें देश में आने वाले महीनों में नवरात्रि, दशहरा, मिलाद उन नबी, दीपावली, छठ पूजा, गुरु नानक देव जयंती और क्रिसमस जैसे त्योहार हैं। इन त्योहारों के दौरान गरीब तबके के लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव ना पड़े इसलिए सरकार ने इस योजना को तीन महीने तक बढ़ाने का फैसला लिया है। कैबिनेट के फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ट्वीट कर कहा है कि इस फैसले से त्योहारों के दौरान देश के करोड़ों को फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed