फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ICC के कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, ये समय अवसर को पहचानने और खुद को आजमाने का है

Thu, 11 Jun 2020 11:51 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 11 Jun 2020 11:51 AM IST
खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) के 95वें सालाना कार्यक्रम को संबोधित किया। सरकार का लक्ष्य कोरोना संक्रमण को रोकने के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाना है। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि इस आपदा को अवसर में परिवर्तित करना है, इसे हमें देश का बहुत बड़ा टर्निंग प्वाइंट भी बनाना है। ये प्वाइंट आत्मनिर्भर भारत है। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi live addressing annual plenary session of Chamber of Commerce
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

11:51 AM, 11-Jun-2020
पीएम मोदी ने कहा कि गुरुवर टैगौर ने अपनी कविता 'नूतोन जुगेर भोर' में कहा है-
'चोलाय चोलाय बाजबे जोयेर मेरी,
पाएर बेगेई पोथ केटे जाय कोरिश ना आर देरी' यानी
'हर आगे बढ़ने वाले कदम पर घोषनाद होगा।
दौड़ते पांव ही नया रास्ता बना देंगे।
अब देरी मत करो।' 
11:50 AM, 11-Jun-2020
ये समय अवसर को पहचानने का है, खुद को आजमाने का है और नई बुलंदियों की ओर जाने का है। ये अगर सबसे बड़ा संकट है, तो हमें इससे सबसे बड़ी सीख लेते हुए, इसका पूरा लाभ भी उठाना चाहिए।
विज्ञापन
11:48 AM, 11-Jun-2020
देश में ही सोलर पैनल की मैन्युफैक्चरिंग, पावर स्टोरेज क्षमता बढाने के लिए बेहतर बटरी के R&D और मैन्युफैक्चरिंग में निवेश करें। जो इस काम में जुटे हैं, ऐसे संस्थानों की, एमएसएमई की हैंड होल्डिंग करें।
11:44 AM, 11-Jun-2020
पीपल सेंट्रिक, पीपल ड्रिवेन और प्लेनेट फ्रेंडली डेवलपमेंट की अप्रोच अब देश में शासन का हिस्सा बन गई है। आप ये जानते ही हैं कि GeM प्लेटफॉर्म पर छोटे-छोटे सेल्फ हेल्प ग्रुप, एमएसएमई, सीधे भारत सरकार को अपने उत्पाद और अपनी सुविधाएं उपलब्ध करा सकते हैं।
11:42 AM, 11-Jun-2020
भारत में एक और अभियान अभी चल रहा है- देश को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने का। इसमें लोग, प्लैनेट और प्रॉफिट तीनों ही विषय आते हैं। विशेषकर पश्चिम बंगाल के लिए तो ये बहुत ही फायदेमंद है। इससे आपके यहां जूट का कारोबार बढ़ने की संभावना बढ़ती है।
11:38 AM, 11-Jun-2020
लोग, प्लैनेट और प्रॉफिट एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। ये तीनों एक साथ विकास कर सकते हैं, एक साथ काम कर सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि, इसे मैं आपको कुछ उदाहरण देकर समझाता हूं। जैसे एलईडी बल्ब। पांच से छह वर्ष पहले एक एलईडी बल्ब साढ़े तीन सौ रुपये से भी ज्यादा में मिलता था। आज प्रतिवर्ष देशवासियों के करीब-करीब 19 हजार करोड़ रुपये बिजली के बिल में, एलईडी की वजह से बच रहे हैं। ये बचत गरीब को हुई है, ये बचत देश के मध्यम वर्ग को हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:37 AM, 11-Jun-2020
मैन्यूफैक्चरिंग में बंगाल की ऐतिहासिक श्रेष्ठता को हमें पुनर्जीवित करना होगा। हम हमेशा सुनते आए हैं 'बंगाल जो आज सोचता है, वो भारत कल सोचता है।' हमें इससे प्रेरणा लेते हुए हमें आगे बढ़ना होगा।
11:36 AM, 11-Jun-2020
आप सभी नॉर्थ ईस्ट, पूर्वी भारत में इतने दशकों से काम कर रहे हैं। सरकार ने जो तमाम कदम उठाए हैं, इनका बहुत बड़ा लाभ पूर्व और उत्तर-पूर्व के लोगों को होगा। मैं समझता हूं कि कोलकाता भी खुद फिर से एक बहुत बड़ा लीडर बन सकता है। 
11:36 AM, 11-Jun-2020
इसके साथ ही बांस और जैविक उत्पाद के लिए भी क्लस्टर्स बनेंगे। सिक्किम की तरह पूरा नॉर्थ ईस्ट, ऑर्गैनिक खेती के लिए बहुत बड़ा हब बन सकता है। ऑर्गैनिक कैपिटल बन सकता है।
11:33 AM, 11-Jun-2020
स्थानीय उत्पाद के लिए जिस क्लस्टर बेस्ड अप्रोच को अब भारत में बढ़ावा दिया जा रहा है, उसमें भी सभी के लिए अवसर ही अवसर हैं। जिन जिलों, जिन ब्लॉक्स में जो पैदा होता है, वहीं आसपास इनसे जुड़े क्लस्टर विकसित किए जाएंगे।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed