{"_id":"62b31300ebcb6b1198784df8","slug":"pm-narendra-modi-in-opening-ceremony-of-brics-business-forum-coronavirus-outbreak-in-india-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"BRICS Business Forum: पीएम मोदी बोले- कोरोना काल में ब्रिक्स देशों की भूमिका काफी अहम, पढे़ं और क्या बोले?","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
BRICS Business Forum: पीएम मोदी बोले- कोरोना काल में ब्रिक्स देशों की भूमिका काफी अहम, पढे़ं और क्या बोले?
Wed, 22 Jun 2022 10:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 22 Jun 2022 10:27 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि महामारी से उत्पन्न आर्थिक समस्याओं से निपटने के लिए हमने भारत में रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म का मंत्र अपनाया और इस अपरोच के परिणाम भारतीय अर्थव्यवस्था की परफॉर्मेंस से स्पष्ट है।
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 'ब्रिक्स व्यापार मंच' के उद्घाटन समारोह में शिरकत की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिक्स की स्थापना इस विश्वास से हुई थी कि इमर्जिंग इकोनॉमिक्स का ये समूह वैश्विक ग्रोथ के इंजन के रूप में उभर सकता है। आज जब पूरा देश पोस्ट कोविड रिकवरी पर फोकस कर रहा है तब ब्रिक्स देशों की भूमिका एक बार फिर बहुत महत्वपूर्ण रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महामारी से उत्पन्न आर्थिक समस्याओं से निपटने के लिए हमने भारत में रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म का मंत्र अपनाया और इस अपरोच के परिणाम भारतीय अर्थव्यवस्था की परफॉर्मेंस से स्पष्ट है। इस साल हम 7.5% ग्रोथ की आशा कर रहे हैं जो हमें फास्टेस्ट ग्रोइंग मेजर इकोनॉमी बनाता है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि न्यू इंडिया में हर सेक्टर में ट्रांसफॉर्मेटिव बदलाव हो रहे हैं। आज मैं आपका ध्यान चार प्रमुख पहलुओं पर केंद्रित करना चाहता हूं। पहला भारत की वर्तमान इकोनॉमिक रिकवरी का एक प्रमुख स्तंभ टेक्नोलॉजी लेड ग्रोथ है। हम हर सेक्टर में इनोवेशन को सपोर्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमने स्पेस, ब्लू इकोनॉमी, ग्रीन हाइड्रोजन, ड्रोन्स, जियो स्पेशल, डेटा जैसे कई क्षेत्रों में इनोवेशन फ्रेंडली पॉलिसी बनाई है। आज भारत में इनोवेशन के लिए विश्व के लिए सबसे उत्तम इको सिस्टम है जो भारतीय स्टार्टअप की बढ़ती संख्या में दिखता है।
कोरोना के बाद की समस्या से निपटने को सुधार
मोदी ने कहा, कोरोना महामारी से उत्पन्न हुई आर्थिक समस्याओं से निपटने के लिए, भारत में हमने ‘सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन’ के मंत्र को अपनाया है। इसके परिणाम भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन से स्पष्ट हैं। आज, भारत के पास नवोन्मेष के लिए दुनिया में सबसे अच्छा परास्थितिकी तंत्र है। जो भारतीय स्टार्ट-अप की बढ़ती संख्या में परिलक्षित होता है। भारत में 70,000 से अधिक स्टार्ट-अप में 100 से अधिक यूनिकॉर्न हैं, और उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है।
सरकारी नीतियों में पारदर्शिता लाने का सिलसिला जारी
मोदी ने कहा, महामारी के दौरान भी कारोबारी सुगमता में सुधार के अनवरत प्रयास जारी रहे। हजारों नियमों को बदला गया ताकि कारोबार पर बोझ को कम किया जा सके। यही नहीं सरकार की नीतियों में और अधिक पारदर्शिता लाने के लिए लगातार काम जारी है। इसके अलावा देश में कारोबार के लिए बुनियादी ढांचा विकसित करने का काम भी तेजी से जारी है।
हमारे आईटी क्षेत्र के 44 लाख पेशेवरों में 36 फीसदी महिलाएं
मोदी ने कहा, हमारे यहां महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी है। आई क्षेत्र के 44 लाख पेशेवरों में करीब 36 फीसदी महिलाएं हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में प्रौद्योगिकी आधारित वित्तीय सुविधाओं का सर्वाधिक महिलाओं को हुआ है। मोदी ने कहा कि ब्रिक्स महिला व्यापार गठबंधन भारत में इस परिवर्तनकारी परिवर्तन का अध्ययन कर सकता है।
चीनी राष्ट्रपति ने अमेरिका, यूरोपीय संघ पर निशाना साधा
चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने यूक्रेन पर आक्रमण के चलते रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाए जाने पर अमेरिका और यूरोपीय संघ पर बुधवार को निशाना साधते हुए कहा कि जानबूझकर प्रतिबंध लगाने से दुनिया भर के लोगों को नुकसान होगा। चिनफिंग ने ब्रिक्स व्यापार मंच के उद्घाटन समारोह में अपने भाषण में कहा कि इतिहास ने दिखाया है कि आधिपत्य, समूह संबंधी राजनीति और गुटों के बीच टकराव का परिणाम शांति और स्थिरता नहीं, बल्कि युद्ध और संघर्ष के रूप में निकलता है।