फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PM Narendra Modi congratulated Invest India for winning UNCTAD Investment Promotion Award 2020

इन्वेस्ट इंडिया को मिला संयुक्त राष्ट्र का निवेश संवर्धन पुरस्कार, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Tue, 08 Dec 2020 09:49 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 08 Dec 2020 09:49 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi congratulated Invest India for winning UNCTAD Investment Promotion Award 2020
इन्वेस्ट इंडिया को मिला संयुक्त राष्ट्र का निवेश संवर्धन पुरस्कार - फोटो : twitter @IndEmbMexico

व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (अंकटाड) ने 'इन्वेस्ट इंडिया' को संयुक्त राष्ट्र निवेश संवर्धन पुरस्कार 2020 के लिए विजेता घोषित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्वेस्ट इंडिया को शुभकामनाएं संयुक्त राष्ट्र निवेश संवर्धन पुरस्कार जीतने के लिए शुभकामनाएं दीं। मोदी ने ट्वीट किया कि यह पुरस्कार इस बात का सबूत है कि हमारी सरकार भारत को निवेश के लिए दुनिया का पसंदीदा स्थल बनाने और कारोबार करना अधिक सुगम (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

विज्ञापन


 यह पुरस्कार विश्व की निवेश संवर्धन एजेंसियों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए दिया जाता है। मोदी ने कहा, पुरस्कार समारोह सोमवार को अंकटाड के मुख्यालय जिनेवा में हुआ। यह पुरस्कार दुनिया के निवेश संवर्धन एजेंसियों की उल्लेखनीय उपलब्धियों को प्रतिबिंबित करता है। यह अंकटाड के 180 राष्ट्रीय निवेश संवर्धन एजेंसियों के कामकाज और गतिविधियों के आकलन पर आधारित है।
विज्ञापन

 

अच्छी गतिविधियों को रेखांकित करता है UNCTAD
इस संदर्भ में वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि, 'अंकटाड, इन्वेस्ट इंडिया में अपनाई गई अच्छी गतिविधियों को रेखांकित करता है। इसमें व्यापार छूट मंच, विशेष निवेश मंच, वेबिनार (इंटरनेट पर आयोजित कार्यक्रम) श्रृंखला, सोशल मीडिया पर संबंधित गतिविधियों और कोविड-19 से निपटने के उपाय पर जोर शामिल हैं।'

राष्ट्रीय निवेश संवर्धन और सुविधा एजेंसी 'इन्वेस्ट इंडिया' ने निवेश संवर्धन को लेकर दीर्घकालीन रणनीतियों और गतिविधियों को अंकटाड के उच्च स्तरीय बैठकों में भी साझा किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed