फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PM Modi United States Visit Know the net worth of CEOs whom he meet there

PM in US: पीएम अमेरिका में जिन चार CEO से मिले उनकी नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे हैरान, जानें मुलाकात के मायने

Thu, 22 Jun 2023 08:53 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 22 Jun 2023 08:53 PM IST
सार

PM in US CEO Net Worth : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस बार की अमेरिका यात्रा कारोबारी लिहाज से काफी अहम है। पीएम मोदी इस दौरान टेस्ला के सीईओ एलक मस्क और जनरल इलेक्ट्रिक के सीईओ एच. लॉरेंस कल्प जूनियर जैसे उद्योग जगत के दिग्गजों से मिले। आइए जानते हैं पीएम की इन मुलाकातों के क्या मायने हैं।

विज्ञापन
PM Modi United States Visit Know the net worth of CEOs whom he meet there
अमेरिका में इन कंपनियों के सीईओ से मिले पीएम मोदी। - फोटो : amarujala.com

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) इन दिनों अमेरिका की राजकीय यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वाशिंगटन डीसी में माइक्रोन टेक्नोलॉजी के अध्यक्ष-सीईओ संजय मेहरोत्रा (Sanjay Mehrotra) से मुलाकात की। साथ ही प्रधानमंत्री की जनरल इलेक्टिक के अध्यक्ष और सीईओ व जनरल इलेक्ट्रिक एयरोस्पेस के सीईओ एच. लॉरेंस कल्प जूनियर (H. Lawrence Culp Jr) से भी मुलाकात हुई। इससे पहले बीते मंगलवार को दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क भी पीएम मोदी से मिले। पीएम मोदी अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों की कई जानी-मानी हस्तियों से मिले हैं और इससे सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है। पीएम मोदी के इस बार के अमेरिका दौरे को देश की अर्थव्यवस्था के विकास के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रक्षा क्षेत्र के अलावे अन्य कई क्षेत्रों में होने वाली डील्स से भारतीय अर्थव्यवस्था को अभूतपूर्व मजबूती मिलने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


आइए जानते हैं कि पीएम मोदी इस बार अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान जिन दिग्गज कारोबारियों से मिले उनकी बाजार में क्या पैठ है? उनकी नेटवर्थ कितनी है? भारतीय पीएम से उनकी मुलाकात के मायने क्या हैं?

विज्ञापन

एलन मस्क, सीईओ, टेस्ला

PM Modi United States Visit Know the net worth of CEOs whom he meet there
एलन मस्क के साथ पीएम मोदी। - फोटो : Social Media

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क से पीएम मोदी की मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजर टिकी थी। भारतीय प्रधानमंत्री से मिलने के बाद टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के सर्वेसर्वा मस्क ने यहां तक कहा कि वे भारतीय पीएम के फैन हैं। ट्विटर के संस्थापक जैक डोर्सी की ओर से भारत सरकार पर हस्तक्षेप का आरोप लगाने पर भी मस्क ने पलटवार किया। ट्विटर के नए मालिक ने कहा कि जिस देश में हम काम कर रहे हैं वहां के कानून मानना जरूरी हैं। कुल मिलाकर मस्क का रवैया पीएम से मुलाकात के दौरान भारत के नजरिए से सकारात्मक रहा। इस बीच, टेस्ला प्रमुख ने अगले साल भारत पहुंचने का भी एलान कर दिया है। मस्क के नेटवर्थ की बात करें तो पिछले कुछ महीनों में खास कर ट्विटर के अधिग्रहण के बाद उसमें काफी गिरावट आई है। 2022 में उनकी नेटवर्थ 200 अरब डॉलर से अधिक थी जो अब करीब 140 बिलियन डॉलर (11,46,985 करोड़ रुपये) है। ऐसे में भारत में उनके कारोबारी अभियानों की सफलता से देश को कितना लाभ मिलेगा यह समय बताएगा।

संजय मेहरात्रा, चेयरमैन एंड सीईओ, माइक्रोन टेक्नोलॉजी

PM Modi United States Visit Know the net worth of CEOs whom he meet there
संजय मेहरोत्रा के साथ पीएम मोदी - फोटो : MEA

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद माइक्रोन टेक्नोलॉजी के अध्यक्ष व सीईओ संजय मेहरोत्रा ने कहा कि मेरी पीएम मोदी के साथ एक उत्कृष्ट बैठक हुई। मैं भारत के लिए उनके दृष्टिकोण और भारत की ओर से की जा रही प्रगति से बहुत प्रभावित हूं। हमने कई विषयों पर चर्चा की और हम वास्तव में भारत में अधिक अवसरों की उम्मीद में हैं। बता दें कि पीएम के दौरे से पहले केंद्रीय कैबिनेट ने अमेरिका की चिप बनाने वाली कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी (Micron Technology) की एक योजना को मंजूरी दी थी। माइक्रोन की योजना गुजरात में चिप की टेस्टिंग और पैकेजिंग यूनिट के लिए 270 करोड़ डॉलर का एक प्लांट लगाने की है। यह प्लांट गुजरात के साणंद में सेटअप किया जाएगा। चिप बनाने वाली कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ संजय मेहरोत्रा का नेटवर्थ 86 मिलियन डॉलर यानी करीब 704.58 करोड़ रुपये है। भारत में उनकी एंट्री से चिप निर्माण के क्षेत्र में देश में एक नई शुरुआत होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

गैरी ई. डिकर्सन, चेयरमैन एंड सीईओ, अप्लाइड मैटेरियल्स

PM Modi United States Visit Know the net worth of CEOs whom he meet there
डिकर्सन के साथ पीएम मोदी - फोटो : MEA

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अपनी राजकीय अमेरिका यात्रा के दौरान इस बार एप्लाइड मैटेरियल्स के अध्यक्ष और सीईओ गैरी ई. डिकर्सन (Gary E. Dickerson) से भी मिले। पीएम से मुलाकात के बाद डिकर्सन ने कहा, "मैं भारत से बहुत प्रभावित हूं और मेरा मानना है कि सेमीकंडक्टर उद्योग में भारत के विकास का अवसर अभी है। यह भारत के लिए अविश्वसनीय विकास का समय है। भारत एक विश्वसनीय भागीदार है और दुनिया भर के कई देश भारत में भरोसे और जबरदस्त प्रतिभा को देखते हैं। हम जल्द ही भारत में एक नवाचार केंद्र की घोषणा करेंगे जो उपकरणों में नवाचार पर ध्यान केंद्रित करेगा। मुझे पूरा विश्वास है कि भारत के साथ मिलकर काम करके हम जबरदस्त सफलता हासिल कर सकते हैं।" डिकर्सन के नेटवर्थ की बात करें तो उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार उनकी कुल नेटवर्थ करीब 271 मिलियन डॉलर यानी करीब 2220.24 करोड़ रुपये है।

एच. लॉरेंस कल्प जूनियर, चेयरमैन और सीईओ, जेनरल इलेक्ट्रिक

PM Modi United States Visit Know the net worth of CEOs whom he meet there
लॉरेंस कल्प जूनियर के साथ पीएम - फोटो : MEA

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने वर्तमान अमेरिका दौरे पर जनरल इलेक्ट्रिक के अध्यक्ष और सीईओ व जनरल इलेक्ट्रिक एयरोस्पेस के सीईओ एच. लॉरेंस कल्प जूनियर (लैरी कल्प) से भी मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनरल इलेक्ट्रिक के सीईओ एच लॉरेंस कल्प जूनियर से मुलाकात के दौरान भारत में विनिर्माण की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के लिए जीई की सराहना की। प्रधानमंत्री और कल्प जूनियर ने भारत में विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए जीई के अधिक प्रौद्योगिकी सहयोग पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने जीई को भारत में विमानन और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभाने के लिए आमंत्रित किया। जनरल इलेक्टिक एयरोस्पेस के सीईओ एच. लॉरेंस कल्प जूनियर की अनुमानित नेटवर्थ करीब 528 मिलियन डॉलर (4325.77 करोड़ रुपये) है। यदि जीई भारत में अपने कारोबार का विस्तार करती है तो भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए यह एक अच्छी खबर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed