फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PM Modi's visit will give a new direction to India-Oman relations', said Ambassador GV Srinivas

Oman: 'भारत-ओमान रिश्तों को नई दिशा देगी पीएम मोदी की यात्रा', बोले राजदूत जीवी श्रीनिवास

Tue, 16 Dec 2025 02:31 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 16 Dec 2025 02:31 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी ओमान यात्रा को भारत-ओमान संबंधों के लिए अहम माना जा रहा है। ओमान में भारत के राजदूत जीवी श्रीनिवास के अनुसार, यह यात्रा आठ वर्षों बाद हो रही है और इससे दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
PM Modi's visit will give a new direction to India-Oman relations', said Ambassador GV Srinivas
राजदूत जीवी श्रीनिवास - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी ओमान यात्रा से पहले भारत में ओमान के राजदूत जीवी श्रीनिवास ने कहा है कि यह दौरा दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती देगा। उन्होंने बताया कि भारत-ओमान द्विपक्षीय व्यापार 10 अरब डॉलर से अधिक हो चुका है और अब दोनों देश ग्रीन हाइड्रोजन, सतत विकास और भविष्य की तकनीकों जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: वीबी जी राम जी बिल: 'कांग्रेस ने जवाहर योजना का नाम बदला, क्या यह उनका अपमान था?' विपक्ष से शिवराज का सवाल

विज्ञापन

मोदी की ओमान यात्रा है बेहद खास 

श्रीनिवास ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा बेहद समयानुकूल है। आठ वर्षों बाद हो रही इस यात्रा से पहले दिसंबर 2023 में ओमान के सुल्तान भारत आए थे। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का शीर्ष नेतृत्व व्यापार, आर्थिक संबंधों और समग्र सहयोग को नई दिशा और गति देने का काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


राजदूत ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा भले ही 24 घंटे से कम की होगी, लेकिन कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहेगा। पीएम मोदी ओमान के सुल्तान से एक-से-एक और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। इसके अलावा, मोदी एक बिजनेस समिट में हिस्सा लेंगे और भारतीय समुदाय के साथ संवाद करेंगे। इस बार प्रधानमंत्री ओमान में पढ़ रहे भारतीय छात्रों से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि ओमान में सीबीएसई शिक्षा प्रणाली के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भी चर्चा प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि भारत-ओमान संबंध अत्यंत परिपक्व हैं और राजनीतिक संपर्कों के साथ-साथ रक्षा, सुरक्षा और तीनों सेनाओं के बीच सहयोग व संयुक्त अभ्यास तक फैले हुए हैं।

मोदी आर्थिक संबंधों के आगे बढ़ाने को लेकर हैं उत्सुक 

प्रधानमंत्री मोदी ने रवाना होने से पहले बयान में कहा कि वह मस्कट में ओमान के सुल्तान से मुलाकात कर रणनीतिक साझेदारी और मजबूत वाणिज्यिक व आर्थिक संबंधों को आगे बढ़ाने को लेकर उत्सुक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ओमान में भारतीय प्रवासी समुदाय ने देश के विकास और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में अहम योगदान दिया है।

यह यात्रा भारत और ओमान के बीच राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हो रही है। इस दौरान दोनों देश व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, कृषि और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में सहयोग की व्यापक समीक्षा करेंगे और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की तीन देशों की यात्रा का समापन 17-18 दिसंबर को ओमान में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed