फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PM Modi's appeal to purchase Khadi leads to record-breaking sale worth Rs 1.5 cr

Khadi: पीएम की अपील के बाद लोगों ने जमकर खरीदे खादी उत्पाद, एक दिन की बिक्री डेढ़ करोड़ रुपये के पार पहुंची

Thu, 05 Oct 2023 11:35 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 05 Oct 2023 11:35 AM IST
सार

Khadi: प्रधानमंत्री ने 24 सितंबर को अपने 'मन की बात' कार्यक्रम के दौरान लोगों से गांधी जयंती पर खादी खरीदने का आग्रह किया था। इसी का नतीजा है कि कनॉट प्लेस स्थित खादी भवन में एक ही दिन में 1.52 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री हुई।

विज्ञापन
PM Modi's appeal to purchase Khadi leads to record-breaking sale worth Rs 1.5 cr
नरेंद्र मोदी - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित 'खादी भवन' में 1.52 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री पर खुशी जताई और कहा कि देश भर में हाथ से बुने कपड़े की खरीद दिखाती है कि यह किस तरह जनभावना का प्रतीक बन गया है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, ''देश भर में हमारे परिवार के सदस्यों द्वारा खादी की खरीद का नया रिकॉर्ड दिखाता है कि यह किस तरह जनभावना का सशक्त प्रतीक बन गया है। मुझे विश्वास है कि खादी के प्रति यह प्रेम हर दिन नए कीर्तिमान रचता रहेगा, जो आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को नई ताकत देगा।"

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने 24 सितंबर को अपने 'मन की बात' कार्यक्रम के दौरान लोगों से गांधी जयंती पर खादी खरीदने का आग्रह किया था। इसी का नतीजा है कि कनॉट प्लेस स्थित खादी भवन में एक ही दिन में 1.52 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री हुई। 
विज्ञापन


वहीं खादी इंडिया ने एक्स पर लिखा, ''पूज्य बापू की विरासत खादी के संरक्षक और 'नए भारत के आधुनिक खादी' के निर्माता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 सितंबर को 'मन की बात' कार्यक्रम में 'गांधी जयंती' पर लोगों से खादी खरीदने की अपील की थी। नतीजतन, खादी के इतिहास में पहली बार, दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित 'खादी भवन' में एक दिन में 1.52 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री हुई। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, "दिल्ली के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों की खरीद में एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया है, ''गांधी जयंती के अवसर पर नयी दिल्ली के मध्य में स्थित कनॉट प्लेस स्थित खादी भवन में अब तक के सर्वाधिक 1,52,45,000 रुपये मूल्य के खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री हुई। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के अध्यक्ष मनोज कुमार ने गांधी जयंती पर गांधी जी की विरासत खादी की अभूतपूर्व बिक्री का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'ब्रांड पावर' और जनता के बीच उनकी अभूतपूर्व लोकप्रियता को दिया।

 
बयान में कहा गया है कि बिक्री के ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में गांधी जयंती के दिन दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित खादी भवन में 1,33,95,000 रुपये की बिक्री हुई थी, इस बार यह 1,52,45,000 रुपये के आंकड़े पर पहुंच गई है। गांधी जयंती के अवसर पर पहले ग्राहक के रूप में केवीआईसी के अध्यक्ष मनोज कुमार ने दो अक्टूबर की सुबह कनॉट प्लेस स्थित खादी भवन में खादी के कपड़े खरीदे और यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान किया। केवीआईसी के चेयरमैन के मुताबिक, पीएम मोदी कई मौकों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर खादी के उत्पाद खरीदने की अपील कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed