फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PM Modi dons special 'pagdi' on Republic Day influenced with basant panchami

PM Pagdi: गणतंत्र दिवस पर पीएम की पगड़ी ने फिर खींचा ध्यान, वसंत पंचमी के त्योहार से रही प्रेरित

Thu, 26 Jan 2023 01:20 PM IST
विवेक दास न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 26 Jan 2023 01:20 PM IST
सार

PM Pagdi: पिछली बार वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की ब्रह्मकमल टोपी (पहाड़ी टोपी) पहनी थी। इसकी जानकारी खुद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर दी थी।  

विज्ञापन
PM Modi dons special 'pagdi' on Republic Day influenced with basant panchami
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : PTI

विस्तार

हर बार गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक खास तरह की टोपी या पगड़ी में नजर आते हैं। गणतंत्र दिवस 2023 के परेड समारोह में वे बेहद आकर्षक पगड़ी में नजर आए। भारत के 74वें गणतंत्र दिवस पर देश की विविधता को दर्शाते हुए पीएम परंपरागत राजस्थानी पगड़ी पहने नजर आए। पीएम की पगड़ी का रंग वसंत पंचमी से भी प्रेरित रहा। पीएम की इस बार की पगड़ी में पीला और केसरिया रंग नजर आया। पीएम मोदी अब तक कई मौकों पर बंधेज वर्क की पगड़ी में नजर आए हैं, आज की उनकी पगड़ी भी बंधेज वर्क की ही है।

विज्ञापन

वर्ष 2015 से पीएम नरेंद्र मोदी गणतंत्र दिवस पर आकर्षक पोशाक में नजर आए हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद 2015 के पहले परेड में पीएम राजस्थानी बंधनी पगड़ी में नजर आए थे। वर्ष 2016 के गणतंत्र दिवस परेड के दौरान उन्होंने पीले रंग की पगड़ी पहली थी। वर्ष 2017 के गणतंत्र दिवस परेड के दौरान पीएम गुलाबी रंग की सफेद बॉर्डर वाली पगड़ी में नजर आए थे। वर्ष 2018 के गणतंत्र दिवस परेड के दौरान प्रधानमंत्री ने लाल और पीले रंग की पगड़ी पहनी थी।

विज्ञापन


वर्ष 2019 में पीएम ने लाल की पगड़ी पहनी थी जिसपर सुनहरी धारियां बनीं हुई थीं। वर्ष 2021 में पीएम जामनगर के राॅयल परिवार की ओर से गिफ्ट में मिली लाल पगड़ी पहनी थी। पिछली बार वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की ब्रह्मकमल टोपी (पहाड़ी टोपी) पहनी थी। इसकी जानकारी खुद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर दी थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed