फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PM Kisan Scheme 11th Installment releasing Date latest update here in hindi

PM Kisan Scheme: खत्म होने वाला है करोड़ों किसानों का इंतजार, योजना की 11वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट

Fri, 27 May 2022 01:16 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 27 May 2022 01:16 PM IST
सार

PM Kisan 11th Installment Update In Hindi: पिछले साल के रिकॉर्ड को देखें तो अप्रैल-जुलाई की किस्त बीते साल 15 मई को आई थी। लेकिन, इस बार इस किश्त मई महीने के अंत तक आने की उम्मीद जताई जा रही है। गौरतलब है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लगभग 12.53 करोड़ किसान रजिस्टर्ड हैं।

विज्ञापन
PM Kisan Scheme 11th Installment releasing Date latest update here in hindi
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि - फोटो : iStock

विस्तार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए एक बड़ा अपडेट आया है। मई की शुरुआत में कुछ रिपोर्टों में कहा गया था कि किस्त 14 मई को किसानों के खाते में आ सकती है, लेकिन वो तारीख भी गुजर गई। अब सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि किसानों के खातों में योजना के 11वीं किस्त की राशि 31 मई को आ सकती है।

विज्ञापन


31 मई तक ई-केवाईसी करें पूरी
पीएम किसान योजना के तहत करोड़ों किसानों के खाते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मई महीने के आखिरी दिन पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। यहां बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए सबसे जरूरी काम करने की भी आखिरी तिथि 31 मई है। जी हां हम बात कर रहे हैं ई-केवाईसी प्रक्रिया की। सरकार ने इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 मई कर दिया था। इसे पूरे न करने वाले किसानों को योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन


पिछले साल 15 मई को आई थी किस्त
इससे पिछले साल के रिकॉर्ड को देखें तो अप्रैल-जुलाई की किस्त बीते साल 15 मई को आई थी। लेकिन, इस बार इस किश्त मई महीने के अंत तक आने की उम्मीद जताई जा रही है। गौरतलब है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लगभग 12.53 करोड़ किसान रजिस्टर्ड हैं। बता दें कि सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य किया है। इसे पूरी किए बिना योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता नहीं मिल सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक योजना की 10 किस्तें जारी
अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार ने 10 किस्तें वितरित की हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि सरकार की ओर से दी जाने वाली 2000 रुपये की किस्त न लटके तो अंतिम तिथि का इंतजार न करें और आज ही ई-केवाईसी पूरा कर लें। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मोदी सरकार देश के किसानों के खाते में सीधे 6,000 सालाना भेजती है। ये पैसे सरकार किसानों को तीन किस्तों में जारी किए जाते हैं। हर एक किस्त में किसानों को 2,000 रुपये दिए जाते हैं। 

इन तारीखों में भेजी जाती हैं किस्तें
बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त की राशि किसानों के खातों में बीती 1 जनवरी 2022 को ट्रांसफर की गई थी। यहां जान लें कि इस योजना के तहत किसानों को पहली किस्त का पैसा 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दिया जाता है। वहीं, दूसरी किस्त का पैसा 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच मिलता है। जबकि, योजना की तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर किया जाता है। इस हिसाब से देखें तो अप्रैल की शुरुआत यानी पहले हफ्ते में किसानों के अकाउंट में 11वीं किसत का पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है।


ये किसान रहेंगे लाभ से वंचित
यहां पर यह बताना जरूरी है कि आप भले ही छोटे या फिर सीमांत किसान हों, लेकिन अगर परिवार का कोई सदस्य टैक्स जमा करता है, तो ऐसी स्थिति में आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। यहां परिवार के सदस्य से मतलब पति-पत्नी और अवयस्क बच्चों से है। इसके अलावा जिनके पास कृषि योग्य भूमि नहीं हो, कृषि योग्य भूमि हो लेकिन इसका मालिक सरकारी कर्मचारी हो या फिर किसान को सालाना 10,000 रुपये पेंशन प्राप्त होती है, तो ऐसे किसानों को योजना से बाहर रखा गया है। 

ऐसे पूरी करें ई-केवाईसी प्रक्रिया

  • आधिकारिक वेबसाइट पर https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • अब किसान कॉर्नर विकल्प पर eKYC लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें और सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद यहां मांगा गई जरूरी जानकारियों को दर्ज करें। 
  • इसके बाद सब्मिट पर क्लिक करते ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 
  • इस तरह चेक करें अपना स्टेटस
  • सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • अब 'Farmers Corner' के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लाभार्थी सूची (Beneficiary Status) पर क्लिक करें।
  • अब अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करें। 
  • फिर 'Get Report' ऑप्शन पर क्लिक करने पर पूरी लिस्ट खुलेगी। 
  • किसान इस लिस्ट में आप अपनी किस्त का विवरण देख सकते हैं।


इस तरह से चेक करें अपना स्टेटस

  • आधिकारिक वेबसाइट पर https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • अब होमपेज पर दिख रहे farmers corner ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद दिखाई दे रहे Beneficiary status ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • अब आधार, बैंक अकाउंट या मोबाइल नंबर का विल्कप चुन लें। 
  • जो विकल्प चुना है उसकी जानकारी भरकर get data पर क्लिक करें। 
  • अब आपकी स्क्रीन पर सभी ट्रांजैक्शन की जानकारी खुल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed