फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   pm cares Fund collections 10990 crore in the financial year 2020-21 one third of amount spent

PM CARES Fund: प्रधानमंत्री राहत कोष में आए 10990 करोड़ रुपये, खर्च की गई एक तिहाई रकम

Tue, 08 Feb 2022 10:43 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 08 Feb 2022 10:43 AM IST
सार

One Third Amount Spen From PM Cares Fund: किसी भी आपदा या महामारी में राहत प्रदान करने के लिए बनाए गए प्रधानमंत्री राहत कोष (पीएम केयर फंड) में वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 10,990 करोड़ रुपये का कलेक्शन आया, जबकि इससे खर्च की अगर बात करें तो एक रिपोर्ट के अनुसार इस निधि से महज 3,976 करोड़ रुपये खर्च हुई।

 

विज्ञापन
pm cares Fund collections 10990 crore in the financial year 2020-21 one third of amount spent
प्रधानमंत्री राहत कोष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसी प्रकार की आपदा या महामारी के दौरान राहत प्रदान करने के लिए बनाए गए प्रधानमंत्री राहत कोष (पीएम केयर फंड) में वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 10,990 करोड़ रुपये का कलेक्शन आया, जबकि इससे खर्च की अगर बात करें तो एक रिपोर्ट के अनुसार इस निधि से महज 3,976 करोड़ रुपये खर्च हुई। यानी कलेक्शन का एक तिहाई राहत देने में खर्च किया गया। 31 मार्च, 2021 तक फंड में 7,044 करोड़ रुपये शेष राशि थी।

विज्ञापन


पीएम केयर की वेबसाइट पर ब्योरा
इस संबंध में जारी की गई एक रिपोर्ट में कहा गया कि वित्त वर्ष (2020-21) के दौरान पीएम केयर फंड में करीब 494.91 करोड़ रुपये विदेशी चंदे के रूप में प्राप्त हुए। वहीं 7,183 करोड़ रुपये से अधिक स्वैच्छिक अंशदान के रूप में आए हैं। 27 मार्च 2020 को इस फंड के गठन के महज पांच दिनों के अंदर 2019-20 के दौरान कुल 3,076.62 करोड़ रुपये की रकम प्राप्त हुई थी। बता दें कि किसी भी तरह की आपात स्थिति या संकट की स्थिति से निपटने के लिए जैसे कि कोविड-19 महामारी से उत्पन्न, और प्रभावितों को राहत प्रदान करने के लिए इस फंड की स्थापना की गई थी। ये फंड 2.25 लाख रुपये की शुरुआती राशि के साथ बनाया गया था। पीएम केयर की वेबसाइट पर साझा की गई जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार ने जुटाई गई रकम का एक हिस्सा वेंटिलेटर सहित मेडिकल उपकरण खरीदने, कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने और प्रवासियों को राहत मुहैया करने में भी किया है। इसके अनुसार, पीएम केयर फंड में जमा राशि से 201.58 करोड़ रुपये जन स्वास्थ्य संस्थानों में ऑक्सीजन संयंत्र पर, 20.4 करोड़ रुपये कोविड टीके पर काम कर रही प्रयोगशालाओं के उन्नयन के लिए खर्च हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed