AK Spintex: स्टॉक एक्सचेंज को लिखी चिट्ठी में कंपनी ने की बड़ी 'गलती', लेटर वायरल
AK Spintex: एके स्पिनटेक्स नाम की कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को लिखी चिट्ठी में लिखा है, ‘हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी कंपनी की प्रमोटर श्रीमति सरोज देवी छाबड़ा जिनकी कंपनी में 4,41,000 शेयरों (8.76%) शेयरों की हिस्सेदारी थी, अब इस दुनिया में नहीं हैं।’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की एक कंपनी ने अपनी कॉरपोरेट फाइलिंग के दौरान बड़ी भाषाई गलती की है। अब यह गलती सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, इस कंपनी ने अपनी कॉरपोरेट फाइलिंग के दौरान लिखा है कि “हमें यह बताने में खुशी हो रही है कि हमारी कंपनी के प्रमोटर की मौत हो गई है।” अब कंपनी सेक्रेटरी की ओर से लिखी गई चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इस गलती के मजे ले रहे रहे हैं।
एके स्पिनटेक्स नाम की टैक्सटाइल कंपनी की ओर से यह चिट्ठी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को 25 अगस्त को भेजी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को लिखी चिट्ठी में लिखा है, ‘हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी कंपनी की प्रमोटर श्रीमति सरोज देवी छाबड़ा जिनकी कंपनी में 4,41,000 शेयरों (8.76%) शेयरों की हिस्सेदारी थी, अब इस दुनिया में नहीं हैं।’ चिट्ठी में आगे लिखा है कि आपसे अनुरोध है कि कृपया अपने संदर्भ और आगे की जरूरत के लिए कंपनी की उपरोक्त जानकारी को रिकॉर्ड में लें।"
Dear investors, the world in a cruel place once you are gone.look at AK Spintex folks 😔
Vakil Saheb @RURALINDIA , see how company secretaries using old template/wrong template changes the meaning.विज्ञापन विज्ञापन
Can something be done to correct the issue. #stockmarketnews pic.twitter.com/2QPWkmdmKe — D - Dukhi Aatma 😷 (@_setoodeh) August 26, 2022
इस चिट्ठी पर कंपनी के कंपनी सचिव और कंप्लायंस ऑफिसर आशीष बागरेचा के हस्ताक्षर हैं। जैसे ही यह चिट्ठी सोशल मीडिया पर शेयर की कई लोगों ने इसे ट्रोल करना शुरू कर दिया और टैम्पलेट का इस्तेमाल करते हुए बिना सोचे-समझे लिखने की आदत पर सवाल उठाए।